✕

होम / बिजनेस / बाजार खुलते ही लुढ़के Axis Bank के शेयर, बचाकर रखें या बेचकर निकल जाएं? 

बाजार खुलते ही लुढ़के Axis Bank के शेयर, बचाकर रखें या बेचकर निकल जाएं? 

शेयर बाजार में आज भी गिरावट का माहौल है. दिग्गज शेयर भी इस गिरावट से प्रभावित नजर आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट से मिले सदमे से बाजार अब तक उबर नहीं पाया है. सेंसेक्स और निफ्टी आज भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इस बीच प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. शुरुआती कारोबार में बैंक के शेयर 7% तक टूट गए थे. खबर लिखे जाने तक एक्सिस बैंक का शेयर 6.52% नुकसान के साथ कारोबार कर रहा था. 

नतीजों का असर
एक्सिस बैंक के शेयरों में आई इस गिरावट की प्रमुख वजह बैंक के तिमाही नतीजे रहे हैं. दरअसल, बैंक के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे उम्मीद अनुरूप नहीं रहे हैं. इस दौरान बैंक के NPA में इजाफा देखने को मिला है. हालांकि, बैंक के प्रॉफिट कमाया है, लेकिन प्रत्येक मोर्चे पर जैसी उम्मीद की जा रही थी नतीजे उसके अनुरूप नहीं हैं. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमही में एक्सिस बैंक ने 6035 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया है. सालाना आधार पर इसमें 4.10% की बढ़ोतरी हुई है. बैंक का नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) रेशियो बढ़कर 1.54% हो गया है, जो पिछली तिमाही (Q4FY24) में 1.43% था. यह दर्शाता है कि बैंक की एसेट क्वालिटी में गिरावट आई है. बता दें कि एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि  एक्सिस बैंक 6450 करोड़ का नेट मुनाफा दर्ज करेगा.

ये भी पढ़ें - झटपट मुनाफे की आस में बाजार में लगाते हैं पैसा? SEBI की ये रिपोर्ट खोल देगी आपकी आंखें

Buy रेटिंग कायम 
हालांकि, इस गिरावट के बावजूद कुछ ब्रोकरेज फर्म एक्सिस बैंक को लेकर बुलिश हैं, उनका भरोसा बैंक पर कायम है. एक रिपोर्ट के अनुसार, MK ग्लोबल ने 1400 प्रति शेयर के टारगेट प्राइज  के साथ एक्सिस बैंक पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है. इसी तरह, जेएम फाइनेंशियल भी एक्सिस बैंक के शेयरों को लेकर पॉजिटिव है. ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए 1375 रुपए का Target Price निर्धारित करते हुए 'Buy' रेटिंग को बरक़रार दखा है. बैंक के शेयर की बात करें, तो बीते 5 सत्रों में इसमें 11प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. हालांकि, इस साल अब तक यह 5.66% चढ़ा भी है. इसी तरह पिछले एक साल में बैंक के शेयर ने अपने निवेशकों को 20% से अधिक का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

20 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

20 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

21 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

14 hours ago