✕

होम / बिजनेस / बाजार में आज कहां लगाएं पैसा और कहां खींच लें हाथ? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

बाजार में आज कहां लगाएं पैसा और कहां खींच लें हाथ? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

मिडिल ईस्ट संकट और बांग्लादेश में फैली अराजकता के चलते बाजार की चाल प्रभावित हुई है. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कल का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सुबह ग्रीन लाइन पर खुला और निवेशकों की खरीदारी के चलते एक समय 1,092.68 अंकों की उछाल हासिल करने में कामयाब रहा. हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आई और यह 166.33 अंकों के नुकसान के साथ 79,852.08 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 63.05 अंक गिरकर 23,992.55 पर बंद हुआ. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक समीक्षा बैठक कल से शुरू हुई है, इसे लेकर निवेशक सतर्क हैं. इस वजह से भी बैंकों के शेयर दबाव में नजर आए. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
सबसे पहले बात करते हैं  मोमेंटम इंडिकेटर MACD की. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज केवल दो शेयरों में ही तेजी के संकेत दिए हैं. Pokarna Ltd और  Shakti Pumps के शेयरों में आज उछाल आ सकता है. आज MACD ने जिन शेयरों पर मंदी का रुख दर्शाया है, उसकी लिस्ट लंबी है.  इसमें Trent, Maruti Suzuki, Fine Organic Industries, BASF India, CAMS, AstraZeneca Pharma और Kaynes Technology का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है, लिहाजा निवेश को लेकर सावधानी बरतें. 

ये भी पढ़ें - पड़ोस में लगी आग से कहीं जल न जाएं हमारी कंपनियों के हाथ, इनके शेयर हुए लाल

इन पर भी रखें नजर
अब यह भी जान लेते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Firstsource, KPR Mill, Himadri Speciality, Cera Sanitary, Welspun India, Deepak Fertilisers और Patanjali Foods में खरीदारी का माहौल बना हुआ है. बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स के शेयर कल साढ़े चार प्रतिशत की उछाल के साथ 1,762 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह, Cera Sanitary क शेयर भी कल 4.70% की मजबूती हासिल करके 9,880 रुपए पर पहुंच गए. वहीं, Equitas Small Finance Bank के शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. इनके अलावा, वेदांता के शेयर भी आज फोकस में रह सकते हैं. कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

8 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

8 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 hours ago