✕

होम / बिजनेस / 5 Days Banking पर क्या है देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के चेयरमैन का कहना?

5 Days Banking पर क्या है देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के चेयरमैन का कहना?

बैंक कर्मी पिछले काफी समय से हर शनिवार को छुट्टी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंक कर्मचारियों की 5-डेज बैंकिंग (5 Days Banking) की मांग लंबे समय से लंबित है. कई बार खबर आई कि सरकार इस पर मुहर लगाने जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के चेयरमैन की इस मुद्दे पर टिप्पणी के बाद यह विषय फिर से फोकस में आ गया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे ने काफी जोर पकड़ा था. मार्च में खबर आई थी कि बैंकों को हर शनिवार-रविवार को बंद रखने के प्रस्ताव पर सरकार सहमत हो गई है और वित्त मंत्रालय किसी भी पल इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है, मगर आज तक ऐसा नहीं हुआ है. 

नहीं दिया कोई सीधा जवाब
हाल ही में SBI के चेयरमैन दिनेश खारा से इस संबंध में सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा हफ्ते में 5 दिनों के कामकाज की मांग को लेकर क्या अपडेट है? हालांकि, एसबीआई चेयरमैन ने इस सवाल का जवाब टाल गए. उनका कहा कि यह इस मीटिंग का मुद्दा नहीं है. भले ही देश के सबसे बड़े बैंक के चेयरमैन ने बैंकर्स की इस मांग पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन यह मुद्दा एक बार फिर से फोकस में आ गया है. 

यूनियन से भी हैं नाराज 
बैंक कर्मचारियों की यूनियन का इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के साथ मार्च में एक समझौता हुआ था. इसके बाद यूनियन ने कहा था कि बैंक कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी और महीने के हर शनिवार को छुट्टी की मांग जल्द पूरी होने वाली है. लेकिन बैंक कर्मियों की दूसरी मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है. बैंकर्स इसके लिए यूनियन लीडर्स को भी कुसूरवार मान रहे हैं. उनका मानना है कि यूनियन ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाना बंद कर दिया है. 

कामकाज नहीं होगा प्रभावित
ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) सरकार को पहले ही आश्वासन दिला चुकी है कि 5-डेज वर्किंग से बैंकों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा. उसने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA)को बाकायदा इस संबंध में पूरा खाका भी सौंपा था. उसने कहा था कि रोजाना काम के घंटों को बढ़ाकर हफ्ते में 5 दिन काम की पॉलिसी लागू की जा सकती है. AIBEA के मुताबिक, बैंकों में काम का प्रस्तावित समय सुबह 9.15 बजे से शाम 4.45 बजे तक रखा जाए, जो अभी तक सुबह 9:45 बजे से शाम 4:45 बजे है. बैंकों में कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े कार्यों को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे और गैर-कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े कामकाज को दोपहर 2 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक किया जाए. इस तरह, शनिवार की अतिरिक्त छुट्टी से बैंकों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा.

इन कंपनियों का दिया हवाला
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि बीते कुछ समय में काम का बोझ काफी बढ़ गया है. जब LIC सहित कई कंपनियां हफ्ते में 5 दिन कामकाज की पॉलिसी अपना रही हैं, तो बैंकों में भी इसे अमल में लाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में सवाल पूछा गया है कि जब वित्तीय सेवाएं विभाग, RBI, LIC, CVC, SEBI, BSE, NSE, IRDAI, केंद्र-राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, मंत्रालयों और NABARD में हफ्ते में 5 दिन कामकाज की नीति लागू है, तो फिर बैंकों में क्यों नहीं. उनका कहना है कि बैंकों में कामकाज लगातार बढ़ रहा है. सरकार की हर योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी बैंकों पर होती है, इसके बावजूद हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago