✕

होम / बिजनेस / बजट में रेलवे को मिलेगा बहुत कुछ, ये घोषणाएं कर सकती हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण! 

बजट में रेलवे को मिलेगा बहुत कुछ, ये घोषणाएं कर सकती हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण! 

कल पेश होने वाले बजट में रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं. वित्तमंत्री का सुरक्षित सफर पर जोर रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल पेश होने वाले बजट में रेलवे के लिए भी सौगातों का पिटारा खोलेंगी. माना जा रहा है कि वित्तमंत्री रेलवे को 2.85 से 3 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित कर सकती हैं, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 10-15 प्रतिशत अधिक होगा. बजट 2024 में हाई स्पीड और सेमी हाईस्पीड ट्रेनों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है. फाइनेंस मिनिस्टर उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में तीन नए हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा कर सकती हैं. इसके साथ ही बजट में वंदे भारत और वंदे मेट्रो की संख्या बढ़ाने का भी ऐलान संभव है. 

मिल सकती हैं 200 नई ट्रेनें 
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में आधुनिक और तेज गति वाली 200 से ज्यादा नई नॉन एसी ट्रेनें चलाने की घोषणा कर सकती है. इन रेल गाड़ियों के जरिए पहली बार देश के 75 छोटे शहरों को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा. शुरुआत में इन ट्रेनों में केवल स्लीपर-जनरल कोच होंगे, लेकिन डिमांड के अनुसार कुछ रूट्स पर एसी कोच लगाए जा सकते हैं. इन ट्रेनों का मकसद उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से रोजगार की तलाश में देश के महानगरों का रुख करने वाले लोगों का सफर आसान बनाना है. इन अमृत भारत ट्रेनों का किराया सामान्य मेल-एक्सप्रेस की तरह ही रखा जा सकता है. 

कवच पर रहेगा जोर
बजट में बढ़ते ट्रेन एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए भी उपाए किये जा सकते हैं. वित्तमंत्री कुछ रूट्स पर टक्कर रोधी तकनीक कवच के वर्जन 4 की घोषणा कर सकती हैं. इसके तहत 35,736 किलोमीटर के रेल रूट्स पर कवच लगाया जाएगा. कवच एक ऑटोमेटिक प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसमें इंसानों की गलती से सिग्नल पास करने या ओवर-स्पीड की वजह से होने वाले ट्रेन हादसों को टाला जा सकता है. Kavach को भारतीय रेलवे ने रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) की  मदद से 2012 में विकसित किया था. इसके अलावा भी रेल सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने से जुड़ी कुछ घोषणाएं बजट में हो सकती हैं. 

इन स्टॉक्स में उछाल संभव
उधर, बजट के बाद रेलवे से जुड़े स्टॉक्स को पंख लगने की संभावना भी जताई जा रही है. दरअसल, एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि बजट में रेलवे के लिए आवंटन में वृद्धि होगी. खासतौर पर, रेलवे के आधुनिकीकरण, सुरक्षा और डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के विकास अपर ध्यान दिया जाएगा. इससे रेलवे से जुड़ी कंपनियों को भी फायदा होगा और उनके शेयरों में उछाल आने की संभावना बनी रहेगी. गौरतलब है कि रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) सहित रेलवे से किसी न किसी रूप में जुड़ी अधिकांश कंपनियों के शेयर बजट से पहले ही तेजी से भाग रहे हैं. RVNL के शेयर आज करीब 2 प्रतिशत की उछाल के साथ 625.50 रुपए पर बंद रहे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

23 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago