✕

होम / बिजनेस / Budget 2024: क्या सीनियर सिटीजंस की तरह रेलवे को भी भूल गईं वित्त मंत्री? 

Budget 2024: क्या सीनियर सिटीजंस की तरह रेलवे को भी भूल गईं वित्त मंत्री? 

कल पेश हुए आम बजट में वित्त मंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने रेलवे के लिए भी बजट में कई प्रावधान किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल देश का बजट पेश किया. बजट में लगभग सभी वर्गों को साधने के कोशिश की गई. लेकिन रेलवे को क्या मिला यह सवाल चर्चा का विषय बना रहा. सवाल यह भी उठे कि क्या वित्त मंत्री ने सीनियर सिटीजन्स की तरह रेलवे की भी अनदेखी की? तो इसका जवाब है नहीं. बजट में वरिष्ठ नागरिकों को भले ही कुछ ख़ास न मिला हो, लेकिन रेलवे को बहुत कुछ मिला है. फाइनेंस मिनिस्टर ने रेलवे को मजबूत बनाने और नई सुविधाओं के लिए 2,62,200 करोड़ रुपए कैपेक्‍स के तौर पर देने का ऐलान किया है.

सुरक्षा पर है जोर
रेलवे बजट का एक बड़ा हिस्सा सुरक्षा पर खर्च किया जाएगा. 1,08,000 करोड़ रुपए पुराने ट्रैक्स, सिग्नलिंग, पुल बनाने के साथ-साथ 'कवच'पर खर्च होंगे. सरकार ज्यादा से ज्यादा अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चलाना चाहती है, इस दिशा में भी बड़ी राशि इस्तेमाल की जाएगी.  इसके साथ ही 'वंदे मेट्रो' और 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को जल्द पटरियों पर दौड़ाने पर भी जोर रहेगा. 'वंदे मेट्रो' जहां कम दूरी के सफर के लिए होगी, वहीं 'वंदे भारत स्लीपर' लंबी दूरी की ट्रेन होगी. बजट में मानवीय भूल से होने वाले हादसों kee रोकथाम के लिए 'कवच; प्रणाली के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है.  

बजट से खुश मंत्री
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव बजट से खुश हैं. उनका कहना है कि बजट से रेलवे को बूस्ट मिला है. रेल मंत्री ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 2500 जनरल कोच के निर्माण का फैसला लिया गया था  और बाद में 10000 कोच का निर्णय लिया गया, जिसे बजट में मंजूरी मिल गई है. बजट में कवच 4.0 को भी मंजूरी मिल गई है. रेलवे में नौकरियों की बात करते हुए वैष्‍णव ने कहा कि कांग्रेसनीत UPA सरकार के दौरान 4,11,000 रेलवे नौकरियां दी गईं. जबकि मोदी सरकार ने 20 प्रतिशत अधिक 5,00,000 नौकरियां दी हैं. इस वर्ष करीब 39,000 नौकरियां रेलवे में दी जाएंगी. 

सुधरेगी आर्थिक सेहत 
रेलवे को लेकर बजट में किए गए प्रावधान से रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. बजट में 'कवच' पर जोर दिया गया है. ऐसे में कवच निर्माण में जुटी कंपनियों की आर्थिक सेहत भी सुधार आएगा. Medha Servo Drives, Kernex Microsystems और HBL Power रेलवे के लिए कवच बनाती हैं. Kernex और HBL स्टॉक मार्केट में लिस्ट हैं जबकि Medha Servo Drives फिलहाल शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं है. कवच की बात करें, तो यह एक ऑटोमेटिक प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसमें इंसानों की गलती से सिग्नल पास करने या ओवर-स्पीड की वजह से होने वाले ट्रेन हादसों को टाला जा सकता है. Kavach को भारतीय रेलवे ने रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) की  मदद से 2012 में विकसित किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

21 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

21 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

22 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

16 hours ago