होम / बिजनेस / क्या होता है Gold ETF और क्यों निवेशकों ने निकाले 457 करोड़?

क्या होता है Gold ETF और क्यों निवेशकों ने निकाले 457 करोड़?

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़े बताते हैं कि जून, 2022 में ईटीएफ में 135 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया था, मगर जुलाई में 457 करोड़ की निकासी हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोने में सुरक्षित में निवेश के लिए ETF यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को बेस्ट बताया जाता है. हालांकि, जुलाई में इसके प्रति निवेशकों ने ठंडा रुख दर्शाया है. गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड से जुलाई-2022 में 457 करोड़ रुपए की निकासी हुई है, जिससे नए इन्वेस्टर्स गफलत में हैं कि अभी निवेश क्या जाए या नहीं? हालांकि, म्यूचुअल फंड उद्योग संगठन की एक रिपोर्ट बताती है कि निवेश घटा जरूर है पर खातों की संख्या में इजाफा हुआ है.

जून में मिला था इतना निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई में गोल्ड ETF फोलियो की संख्या में 37,500 का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 46.43 लाख पर पहुंच गया है. लेकिन इस दौरान निवेशकों ने 457 करोड़ रुपए की निकासी भी की है. दरअसल, इन्वेस्टर्स ने अपना पैसा निकालकर दूसरे माध्यमों में लगाया है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़े बताते हैं कि जून, 2022 में ईटीएफ में 135 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया था, मगर जुलाई में 457 करोड़ की निकासी हुई.

Gold ETF का मतलब
अब समझते हैं कि गोल्ड ईटीएफ है क्या? गोल्ड ETF सोने में निवेश का विकल्प है और यह म्यूचुअल फंड का हिस्सा है. इसकी खरीदारी यूनिट में की जाती है. इसे शेयरों की तरह कभी भी खरीदा और बेचा जा सकता है. गौर करने वाली बात ये है कि इसे बेचने पर सोना नहीं मिलता, बल्कि उस समय सोने के दाम के बराबर राशि मिलती है. यह सोने में निवेश का सस्ता विकल्प है, क्योंकि इसकी एक यूनिट एक ग्राम सोने के दाम के बराबर होती है. इसके अलावा, इसके चोरी होने का जोखिम नहीं रहता.

क्यों आ रही है गिरावट?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ती ब्याज दरों के कारण पीली धातु की कीमतों में गिरावट के चलते गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों ने निकासी की है. इसके अलावा, रुपए में गिरावट ने भी सोने की मांग और आपूर्ति को प्रभावित किया है. वैश्विक स्तर पर भी ऐसा ही देखने को मिला है, जिसमें सोने की कम कीमतों के कारण गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों ने निकासी की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

7 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

8 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

10 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

10 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.