✕

होम / बिजनेस / क्या है BlueSky, क्यों X को छोड़ इस प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो रहे यूजर्स?

क्या है BlueSky, क्यों X को छोड़ इस प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो रहे यूजर्स?

Bluesky App साल 2019 में बना था, इसके ट्विटर यानी एक्स बनाने वाले जैक डॉर्सी ही ब्लूस्काई ऐप के संस्थापक हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) की पॉप्यूलैरिटी काफी कम होती नजर आ रही है. दरअसल, अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से काफी संख्या में लोग एक्स प्लेटफॉर्म को छोड़कर ब्लूस्काई (Bluesky App)  की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. बता दें, ब्लूस्काई ऐप को जैक डॉर्सी ने बनाया है. डॉर्सी ने ही ट्विटर प्लेटफॉर्म बनाया था, जिसे एलन मस्क ने खरीदकर नाम बदलकर एक्स कर दिया.  तो आइए जानते हैं क्या है ये Bluesky App और लोग एक्स छोड़कर इस प्लेटफर्म पर क्यों शिफ्ट हो रहे हैं?

क्या है ब्लूस्काई ऐप?
ब्लूस्काई एक डिसेंट्रलाइज्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है. इसकी स्थापना साल 2019 में जैक डॉर्सी ने की थी. यह प्लेटफॉर्म साल 2024 की शुरुआत तक इनवाइट ओनली बेस्ड था, जिससे डेवलपर्स नए फीचर्स की जांच कर सकें. ब्लूस्की के सीईओ जे ग्रेबर अब प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं, जो एक पब्लिक बेनिफिट कॉर्पोरेशन को ऑपरेट करता है. 

क्यों Bluesky पर शिफ्ट हो रहे लोग?
सोशल मीडिया यूजर्स एलन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म से दूरी बना रहे हैं. यूजर्स एक्स प्लेटफॉर्म से जैक डॉर्सी के ब्लूस्काई ऐप पर शिफ्ट हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया यूजर एलन मस्क को अमेरिकी चुनाव प्रचार के बाद से संदेह की नजर से देख रहे हैं. बता दें कि एलन मस्क ने अमेरिकी चुनाव में प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था. साथ ही ऐसे आरोप लगे हैं कि एलन मस्क ने हेट स्पीच की वजह से बैन एक्स अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया था. ऐसे में काफी संख्या में यूजर ब्लस्काई ऐप की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. 

बड़े हॉलीवुड स्टार भी हुए शिफ्ट
ब्लूस्काई की ग्रोथ पॉलिटिकल और कल्चरल शिफ्ट के प्रेरित है. 2024 के अमेरिकी चुनाव में ट्रंप के पब्लिक मंच पर एलन मस्क की मौजूदगी से खेल बदल गया है. ऐसे में ट्रंप के विरोध में यूजर्स एक्स से दूरी बना रहे हैं. गायक लिजो और अभिनेता बेन स्टिलर और जेमी ली कर्टिस समेत तमाम हस्तियां ब्लूस्काई ऐप पर शिफ्ट हो गई हैं.

ब्लूस्काई ऐप के फीचर
ब्लूस्काई यूजर्स को शार्ट मैसेज पोस्ट करने की इजाजत देता है. साथ ही फोटो और वीडियो पोस्ट करने की सुविधा देता है. इसके अलावा यूजर्स डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं. इसका सबसे अहम फीचर डिसेंट्रलाइजेशन फ्रेमवर्क है, जो डेटा स्टोरेज को स्वतंत्र बनाता है. सोशल मीडिया एक्स से अलग ब्लूस्काई एल्गोरिथम फीड का उपयोग करता है. ब्लूस्काई विजिबल कंटेट को यूजर्स के फॉलो किए गए अकाउंट से पोस्ट तक सीमित करता है. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

बड़ी खबरें