✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि Reliance Power की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, SECI ने क्यों थमाया नोटिस?

ऐसा क्या हुआ कि Reliance Power की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, SECI ने क्यों थमाया नोटिस?

स्टॉक एक्सचेंज के पास दाखिल किए गए रेगुलेटरी फाइलिंग में रिलायंस पावर ने कहा, कंपनी को 13 नवंबर 2024 को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंड़िया से कारण बताओ नोटिस मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power ने फर्जी बैंक गारंटी के डॉक्यूमेंट्स जमा कराने पर सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंड़िया (SECI) से मिले नोटिस पर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है. अपनी सफाई में रिलायंस पावर ने एक बयान जारी करते हुए अपने बयान में कहा, कंपनी और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों ने ईमानदारी से काम किया है और वो धोखाधड़ी, जालसाजी और धोखाधड़ी की साजिश की शिकार हुई है. कंपनी ने बताया कि इस संबंध में तीसरे पक्ष के खिलाफ 16 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में पहले ही एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, जिसके आधार पर 11 नवंबर 2024 को FIR दर्ज की जा चुकी है. कंपनी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और कानून की उचित प्रक्रिया अपनाई जाएगी. 

Reliance Power की सफाई

स्टॉक एक्सचेंज के पास दाखिल किए गए रेगुलेटरी फाइलिंग में रिलायंस पावर ने कहा, कंपनी को 13 नवंबर 2024 को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंड़िया से कारण बताओ नोटिस मिला है. इस नोटिस पर अपने कंपनी ने अपने जवाब में कहा, रिलायंस पावर और उसी सब्सिडियरी कंपनियां धोखाधड़ी की साजिश की शिकार हुई है. दरअसल सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (RPower) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसमें कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि एक बैंक जिसकी कोई शाखा नहीं है उसके माध्यम से फर्जी बैंक डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए. 

SECI करेगी आपराधिक कार्रवाई

न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री के अधीन आने वाले सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 13 नवंबर 2024 को जारी किए गए अपने नोटिस में कहा, ये सूचित किया जाता है कि एसईसीआई ने रिलायंस पावर और रिलायंस न्यू बेस  (Reliance NU BESS) जैसी संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें यह स्पष्टीकरण मांगा गया है कि धोखाधड़ी और जाली कार्यों के मद्देनजर सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया  को उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही क्यों नहीं शुरू करनी चाहिए. 

रिलायंस पावर का शेयर 1 हफ्ते में 18 फीसदी गिरा

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में फर्जी बैंक गारंटी जमा कराने के आरोपों में रिलायंस पावर को अगले तीन सालों के लिए उसके टेंडर में भाग लेने पर बैन कर दिया है जिससे रिलायंस पावर की मुश्किलें बढ़ गई है. सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन की कार्रवाई का असर रिलायंस पावर के शेयर पर भी देखने को मिला है. एक हफ्ते में शेयर में करीब 18 फीसदी आ चुकी है. गुरुवार को रिलायंस पावर का शेयर 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 35.93 रुपये पर क्लोज हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

15 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

17 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

17 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

17 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

बड़ी खबरें