✕

होम / बिजनेस / आखिर ऐसा क्या हुआ कि Lamborghini के अधिकारियों से भिड़ गए Raymonds चेयरमैन?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि Lamborghini के अधिकारियों से भिड़ गए Raymonds चेयरमैन?

गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि वह लैम्बोर्गिनी के अधिकारियों के अहंकार से हैरान हैं. इस मसले पर लैम्बोर्गिनी ने फिलहाल चुप्पी साधी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रेमंड्स (Raymonds) के चेयरमैन और एमडी गौतम सिंघानिया अपनी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं. उनके पास दुनिया की बेहतरीन कारों का कलेक्शन भी है. इन्हीं में से एक है लैम्बोर्गिनी रेवेल्टो (Lamborghini Revuelto). यही कार गौतम सिंघानिया और लैम्बोर्गिनी के बीच भिड़ंत की वजह बनी है. वह इस कार की सर्विसिंग से नाखुश हैं और उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया है. 

नई कार सड़क पर ही खड़ी रह गई 

गौतम सिंघानिया ने रविवार को लैम्बोर्गिनी इंडिया शरद अग्रवाल और एशिया हेड फ्रैंसिस्को स्कार्दूनी को टैग करते हुए लिखा कि मैं आप लोगों के अहंकार से हैरान हूं. अभी तक मुझसे किसी ने भी संपर्क नहीं किया कि आखिर मैं कार को लेकर किन समस्याओं का सामना कर रहा हूं. कार खरीदने के मात्र 15 दिनों के अंदर ही यह दिक्कत करने लगी है. इलेक्ट्रिक समस्या के चलते यह मुंबई में सड़क पर ही खड़ी रह गई थी. नई कार में इस तरह की दिक्कतें हैरान कर देने वाली हैं. इस मसले पर अभी तक लैम्बोर्गिनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

गौतम सिंघानिया के पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन

रेमंड्स के चेयरमैन के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है. उनके पास फरारी 458 (Ferrari 458), ऑडी क्यू7 (Audi Q7), एलपी570 सुपरलेगेरा (LP570 Superleggera), निसान स्काईलाइन जीटी-आर (Nissan Skyline GT-R) और लैम्बोर्गिनी गेलराडो (Lamborghini Gallardo) जैसी प्रीमियम कारों का कलेक्शन है. एक बार वह फॉर्मूला वन कार चलाने के लिए फ्रांस भी गए थे.

सोशल मीडिया पर लैम्बोर्गिनी के खिलाफ गुस्सा 

उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि इतने बड़े लग्जरी ब्रांड भी अपने कस्टमर के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं. ऐसे ब्रांड को तो लोगों को और अच्छा अनुभव देना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि करोड़ों की कार खरीदने के बाद ऐसा अनुभव हैरान कर देने वाला है. भारत में लग्जरी कार लेने का शौक बढ़ रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि लैम्बोर्गिनी अपनी गलती को सुधारने के कदम उठाएगी. उन्हें अपनी तरफ से कस्टमर से संपर्क कर उनकी परेशानियों को दूर करना चाहिए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

7 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago