✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्‍या हुआ कि दिलजीत के कांसर्ट में अचानक पहुंच गए कनाडा के पीएम जस्टिन टूडो 

ऐसा क्‍या हुआ कि दिलजीत के कांसर्ट में अचानक पहुंच गए कनाडा के पीएम जस्टिन टूडो 

भारत और कनाडा के बीच हाल ही में हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या से पैदा हुए तनाव के बाद भारत के एक गायक के लिए पीएम का आना सभी को चौंका रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पंजाबी मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता भारत ही नहीं विदेशों तक हैं. लेकिन इस बार दिलजीत के कांसर्ट में कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरा कांसर्ट चर्चा में आ गया. हुआ ये कि कनाडा में हो रहे दिलजीत के कांसर्ट के शुरू होने से पहले उन्‍हें विश करने वहां के पीएम जस्टिन ट्रूडो पहुंच गए. उन्‍हें विश करने की जानकारी खुद टूडो ने ट्विटर से दी. लेकिन अचानक घटे इस घटनाक्रम ने सभी को चौंकाकर रख दिया. 

टूडो ने अपने ट्वीट में क्‍या लिखा? 
एक के बाद एक सफलता का आनंद ले रहे दिलजीत और उनकी ऑडियंश के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था कि उनके शो पर पीएम जस्टिन टूडो पहुंच गए. व्‍हाइट शर्ट में जस्टिन टूडो दिलजीत दोसांझ से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. उन्‍होंने अपना एक हाथ दिलजी के कंधे पर रखा हुआ है. जस्टिन टूडो ने टवीट करते हुए लिखा, दिलजीत दोसांझ को शुभकामनाएँ देने के लिए रोजर्स सेंटर में रुका और उनके शो से पहले उन्‍हें शुभकामनाएँ दी. कनाडा एक महान देश है - जहां पंजाब का एक लड़का इतिहास बना सकता है और पूरे स्टेडियम की टिकटें बिकवा सकता है. विविधता सिर्फ हमारी ताकत नहीं है. यह एक महाशक्ति है.

ये भी पढ़ें: Ashok Leyland को MSRTC से मिला बडा ऑर्डर, शेयरों में आया बड़ा उछाल

दिलजीत ने ट्वीट कर जताया आभार 
वहीं जस्टिन टूडो के विजिट के बाद दिलजीत दोसांझ ने 
ट्वीट करते हुए लिखा कि विविधता कनाडा की ताकत है. प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो कनाडा में बन रहे इतिहास को देखने आए. उन्‍होंने आगे लिखा कि हमने रोजर्स सेंटर बेच दिया. दिलजीत ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी सांझा किया. इस वीडियो में जस्टिन ट्रूडो दिलजीत और उनकी टीम के साथ मिलते दिखाई दे रहे हैं. वहीं उनकी टीम के हर मेंबर के साथ व्‍यक्तिगत तौर पर मिल रहे हैं. 

इतने लोकप्रिय हैं दिलजीत दोसांझ 
पंजाबी अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ पंजाबी फिल्‍म इंडस्‍ट्री और बॉलीवुड में लंबे समय से काम कर रहे हैं. दिलजीत जितना अच्‍छा अभिनय करते हैं उतना ही शानदार गाते भी हैं. दिलजीत की इसी लोकप्रियता के कारण उनकी कमाई भी किसी से कम नहीं है. किसी दौर में गुरुद्वारे में कीर्तन गाकर लोगों का दिल जीतने वाले दिलजीत आज बॉलीवुड से लेकर पंजाबी मशहूर गायक बन चुके हैं. उन्‍होंने अपनी कमाई से देश विदेश में कई संपत्तियां जोड़ी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिलजीत के पास 166 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.