✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि एक यूजर ने कामत भाइयों को दी कोर्ट में घसीटने की धमकी? जानिए पूरा मामला

ऐसा क्या हुआ कि एक यूजर ने कामत भाइयों को दी कोर्ट में घसीटने की धमकी? जानिए पूरा मामला

एक यूजर ने गुस्से में जीरोधा भाइयों को कोर्ट तक घसीटने की धमकी भी दे डाली. इसका उस यूजर ने एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ब्रोकरेज फर्म जेरोधा (Zerodha) पिछले कुछ महीनों से यूजर्स के निशाने पर है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कई बार टेक्निकल प्रॉब्लम आ चुकी हैं और इसके चलते यूजर्स परेशान हो रहे हैं. सोमवार को भी जेरोधा में कुछ समस्याएं आईं, जिसके बाद एक यूजर ने गुस्से में जीरोधा भाइयों (नीतिन कामथ और  निखिल कामथ) को कोर्ट तक घसीटने की धमकी भी दे डाली. इसका उस यूजर ने एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाला. 

कोर्ट तक ले जाने की दी धमकी

सोमवार को जब शेयर बाजार खुला तो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Zerodha में टेक्निकल ग्लिच आ गया, जिस कारण बहुत से यूजर्स शेयरों को खरीद या बेच नहीं पा रहे थे. उनके ऑर्डर प्लेस नहीं हो पा रहे थे. ऐसे में सोमवार को सोशल मीडिया पर ज़ेरोधा के खिलाफ निवेशक ने कड़ी आलोचना की. एक यूजर्स ने जानकारी शेयर करते हुए कहा कि टेक्निकल ग्लिच के कारण उनके ऑर्डर नहीं हो पाए, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ. जेरोधा में आए टेक्निकल गड़बड़ी के कारण बहुत से यूजर्स ने निराशा दिखाई. वहीं कुछ ने कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दे डाली. एक ने तो यहां तक कह दिया कि आपको कोर्ट तक ले जाएंगे. 

एक यूजर का हुआ 10 लाख का नुकसान

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा कि मेरा ऑर्डर नहीं हो रहा है. अगर मुझे एक भी पैसा गंवाना पड़ा तो मैं आपको कोर्ट ले जाऊंगा." यूजर्स ने लिखा कि जेरोधा के कारण 10 लाख का नुकसान हुआ. 9.15 ऑर्डर 1.5 घंटे बाद अप्रूव हुआ. @zerodhaonline क्या बकवास है? यह पैसा हमने कड़ी मेहनत से कमाया है. मैं अपना पैसा वापस चाहता हूं और इसके लिए मैं कोर्ट जा रहा हूं. कई अन्य उपयोगकर्ता भी थे जिन्होंने जेरोधा पर ऑर्डर न मिलने की शिकायत की थी.

जेरोधा ने क्या कहा?

जेरोधा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक जानकारी शेयर करते हुए दावा किया कि समस्या को ठीक कर दिया गया है और हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है. जेरोधा ने कहा, "हमारे कुछ यूजर्स को कुछ ऑर्डर की नए स्टेटस देखने में समस्या आ रही थी, जबकि ऑर्डर सफलतापूर्वक रखे जा चुके थे. यह समस्या अब ठीक हो गई है. नए ऑर्डर के स्टेटस अब ठीक से अपडेट हो रहे हैं. हम पुराने ऑर्डर के स्टेटस अपडेट करने पर काम कर रहे हैं. असुविधा के लिए खेद है.

पहली बार नहीं हुआ है ऐसा

यह पहली बार नहीं है जब जेरोधा के ऐप पर टेक्निकल प्रॉब्लम आ रही हैं. पिछले महीने 3 जून को भी एक बड़ी दिक्कत आई थी. 3 जून को मार्केट रेकॉर्ड हाई पर खुले थे, लेकिन जीरोधा पर टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से कई यूजर्स को नुकसान झेलना पड़ा था. उससे पहले भी कई बार जेरोधा के ऐप पर दिक्कतें देखने को मिली हैं. इसके बाद कई यूजर्स का कहना है कि जीरोधा की सर्विस बहुत ही खराब है, जिसके चलते वह अब ब्रोकर ही बदलने की सोच रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.