होम / बिजनेस / Adani Green ने ऐसा क्‍या किया कि अडानी बोल उठे बोले मुझे गर्व है इस उपलब्धि पर

Adani Green ने ऐसा क्‍या किया कि अडानी बोल उठे बोले मुझे गर्व है इस उपलब्धि पर

कंपनी ने अभी 10 हजार से ज्‍यादा मेगावाट का लक्ष्‍य हासिल किया है जबकि आने वाले सालों में उसका लक्ष्‍य 45 हजार मेगावाट बिजली पैदा करने का है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सौर और पवन ऊर्जा को लेकर काम कर रही अडानी ग्रीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. अडानी ग्रीन ने 10,000 मेगावाट ऊर्जा पैदा करने का मार्क पार कर लिया है. अडानी ग्रीन की इस उपलब्धि पर गौतम अडानी ने खुशी जताते हुए कहा कि हमें इस पर गर्व है और हम जल्‍द ही 2030 तक 45000 मेगावाट ऊर्जा के लक्ष्‍य को हासिल करेंगे.

अडानी ग्रीन का ऐसा है एनर्जी पोर्टफोलियो

अडानी ग्रीन मौजूदा समय में देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जो 10934 मेगावाट से ज्‍यादा वैकल्पिक ऊर्जा का उत्‍पादन कर रही है. अडानी समूह के एनर्जी पोर्टफोलियों में 7393 मेगावाट सोलर, 1401 मेगावाट विंड एनर्जी, मेगावाट मेगावॉट विंड सोलर हाईब्रिड क्षमता, मौजूद है. कंपनी ने अपने लिए लक्ष्‍य तय किया है वो 2030 तक 45 हजार मेगावाट के लक्ष्‍य को हासिल करेगी. अडानी ग्रीन की इस मौजूदा क्षमता से 5.8 मिलियन घरों को बिजली मुहैया कराई जा सकती है. इससे 21 मिलियन टन CO2 एमीशन में कमी लाई जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गुड न्यूज, वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया आर्थिक ग्रोथ का अनुमान

क्‍या बोले गौतम अडानी?

अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने इस उपलब्धि पर कहा हमें नवीकरणीय क्षेत्र में भारत का पहला दस हजारी होने पर गर्व है. एक दशक से भी कम समय में, अडानी ग्रीन एनर्जी ने न केवल एक ग्रीन फ्यूचर(भविष्य) की कल्पना की है, बल्कि इसे साकार भी किया है, स्वच्छ ऊर्जा का पता लगाने के एक मात्र विचार से बढ़कर 10,000 मेगावाट की अभूतपूर्व स्थापित क्षमता हासिल की है. यह उपलब्धि उस तेजी और पैमाने का प्रदर्शन है जिस पर अडानी समूह का लक्ष्य भारत को स्वच्छ, विश्वसनीय और किफायती ऊर्जा की ओर ले जाना है. 2030 तक 45,000 मेगावाट की दिशा में अपने अभियान में, हम खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र बना रहे हैं. 30,000 मेगावाट की एक परियोजना समूची दुनिया में किसी के समान नहीं है. एजीईएल न केवल दुनिया के लिए मानक स्थापित कर रहा है बल्कि उन्हें फिर से परिभाषित कर रहा है.

यहां हो रहा है 30 हजार मेगावाट को लेकर काम 
अडानी ग्रीन 30 हजार मेगावाट को लेकर तेजी से काम कर रहा है. कंपनी को अभी 30 हजार मेगावाट पर काम करते हुए सिर्फ एक साल हुआ है लेकिन वो 2000 मेगावाट बिजली बनाना शुरू कर चुकी है. कंपनी ये प्‍लांट गुजरात के खावड़ा में इस प्‍लांट को लेकर तेजी से काम कर रही है. कंपनी सिर्फ एनर्जी बनाने को लेकर ही काम नहीं कर रही है बल्कि अपनी कंपनी को भी जीरो एमीशन पर लाने को लेकर तेजी से काम कर रही है. सबसे विशेष बात है ये है कि कंपनी पहले ही प्‍लास्टिक फ्री हो चुकी है. 
 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

6 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

6 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago