होम / बिजनेस / Startups में 100 करोड़ का निवेश करेगा ये इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म, छोटे शहरों पर है फोकस

Startups में 100 करोड़ का निवेश करेगा ये इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म, छोटे शहरों पर है फोकस

फर्म ने पिछले साल प्लेटफॉर्म के संस्थापकों से लगभग 5 करोड़ रुपये के योगदान के साथ 33 डील्स के जरिए 30 करोड़ रुपये के निवेश की सुविधा दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म वी फाउंडर सर्किल (We Founder Circle) ने शुक्रवार को कहा कि उसका लक्ष्य इस साल भारतीय स्टार्टअप्स में लगभग 100 करोड़ रुपये के निवेश की सुविधा प्रदान करना है, जिसमें इसके संस्थापकों का (प्रत्येक) 20 करोड़ रुपये का योगदान होगा. वी फाउंडर सर्किल (डब्ल्यूएफसी) के सह-संस्थापक और सीईओ नीरज त्यागी ने पीटीआई को बताया कि फर्म ने पिछले साल प्लेटफॉर्म के संस्थापकों से लगभग 5 करोड़ रुपये के योगदान के साथ 33 डील्स के जरिए 30 करोड़ रुपये के निवेश की सुविधा दी थी.

इस साल करेंगे 75 कंपनियों के साथ डील

त्यागी ने कहा, "इस साल हमारा लक्ष्य 75 डील्स तक पहुंचने का है, जिसमें बढ़ते हुए स्टार्टअप कंपनियों में प्लेटफॉर्म की तरफ से बार-बार निवेश शामिल हो सकता है. हमारा लक्ष्य भारतीय स्टार्टअप्स में 100 करोड़ रुपये की फंडिंग की सुविधा देना है. डब्ल्यूएफसी के सह-संस्थापक लगभग 20 फीसदी निवेश करेंगे." .

ऐसा होता है स्टार्टअप का चयन

डब्ल्यूएफसी पहले संभावित स्टार्टअप का चयन करता है, शुरुआती निवेश करता है और फिर उन्हें प्लेटफॉर्म से जुड़े निवेशक समुदाय तक ले जाता है. WFC के सह-संस्थापकों ने व्यक्तिगत स्तर पर स्टार्टअप में 100 से अधिक डील्स की हैं. हमने देश के छोटे शहरों जैसे राजकोट, बिलासपुर आदि से आने वाले एंजेल निवेशकों में उत्साह देखा है. हम पूरी तरह से जांच के बाद संभावित स्टार्टअप्स में अपना पैसा निवेश करते हैं जो निवेशकों के बीच उनमें निवेश करने का विश्वास उत्पन्न करने में मदद करता है. 

कर रही है टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का निर्माण

उन्होंने कहा कि कंपनी निवेश और स्टार्टअप कारोबार में पारदर्शिता लाने के लिए एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का निर्माण भी कर रही है. त्यागी ने कहा "अब तक हमने देखा है कि देश में कई Investors टेक्नोलॉजी का उपयोग नहीं कर रहे हैं. हमने अपनी इंवेस्टर कम्यूनिटी को स्टार्टअप के प्रदर्शन को ट्रैक करने और जानकारी का सही सेट होने के बाद निर्णय लेने में मदद करने के लिए टूल विकसित किए हैं. हमारे पास 33 देशों के 2,000 से अधिक इंवेस्टर्स जुड़े हुए हैं. हम इसकी संख्या 10,000 इंवेस्टर्स की करने की सोच रहे हैं."

डब्ल्यूएफसी के सह-संस्थापक गौरव वीके सिंघवी ने कहा कि एक Asset class के रूप में स्टार्टअप्स में निवेश बढ़ रहा हैऔर कुछ वर्षों में यह परिपक्व होकर म्यूचुअल फंड की तरह बन जाएगा, जिसमें 7 करोड़ निवेशक निवेश करेंगे. 

VIDEO: जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें किस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा प्यार?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

11 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

12 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

12 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

13 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

13 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

7 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

11 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

7 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

13 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

12 hours ago