होम / बिजनेस / हम जल्‍द ही बिजनेस ओटीटी लॉन्‍च करेंगे : डॉ. अनुराग बत्रा 

हम जल्‍द ही बिजनेस ओटीटी लॉन्‍च करेंगे : डॉ. अनुराग बत्रा 

आज हमारी 200 से ज्‍यादा लोगों की टीम बी टू बी और बीटू सी के बिजनेस में काम कर रही है. हम बिजनेस मीडिया के टॉप थ्री में आना चाहते हैं. हम लगातार उसके लिए काम कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस वर्ल्‍ड के यंग फाउंडर फोरम 2023 के 8वे एडिशन के उद्घाटन सत्र में अपनी बात रखते हुए बिजनेस वल्‍र्ड ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि टीवी आज की दुनिया में बहुत पुराना हो गया है हम जल्‍द ही बिजनेस वर्ल्‍ड ओटीटी चैनल लॉन्‍च करने की योजना बना रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम मिडिल ईस्‍ट में भी बिजनेस वर्ल्‍ड को लॉन्‍च करने जा रहे हैं.

यंग जनरेशन बेहतर काम कर रही है
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि कई लोगों ने मुझसे कहा कि इस अवॉर्ड को आपको दिल्‍ली में करना चाहिए था. उन्‍होंने कहा कि मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि आज हम क्‍या करने जा रहे हैं. हमने एक ज्‍यूरी के जरिए 15 लोगों को सलेक्‍ट किया है. जब हम यंग कहते हैं तो इसका मतलब है कि ये 35 से कम हैं. जब मैं 35 साल का था तब मैने एक्‍सचेंज फॉर मीडिया की शुरुआत कर दी थी. ये हमेशा से ही प्रॉफिटेबल रहा. लेकिन आज हम देख रहे हैं कि 25 से 30 के यंग आज बहुत ही प्रभावपूर्ण कंपनियों को चला रहे हैं. मुझे लगता है कि 35 की ऐज तो उनके लिए ओल्‍डर फॉर यंग हो जाएगी. लेकिन जो यंग एंटरप्रेन्‍योर जो है वो 35 साल से कम के हैं. जो यंग एंट्रप्राइजेस जो हैं उन्‍हें हम 7 साल और 5 साल पुराने एंट्रप्राइजेस को चुनते हैं. हमने पिछले साल इसे सेंट्रल दिल्‍ली में किया था. 

ये समय विंटर ऑफ इंवेस्‍टिंग है
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि आज कहा जा रहा है कि ये समय विंटर ऑफ इंवेस्टिंग का है. मैने अपने दोस्‍त के एक बिजनेस को लेकर बात की जो अमेरिका में सक्‍सेसफुल बिजनेस चलाता है. साथ मिलकर इस बात पर बातचीत की इंडिया में कारोबार पर मैथ्‍स क्‍या हो सकता है. उन्‍होंने कहा कि अगले 3 या पांच साल में ये यूएस से इंडिया में कई गुना ज्‍यादा हो सकता है. 

तेजी से बढ़ रहा है भारत का बाजार 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि क्‍या आप जानते हैं पिछले साल कितनी कंपनियां रजिस्‍टर्ड हुई थी, 127000 हजार कंपनियां पिछले साल रजिस्‍टर्ड हुई थी और इस साल 150000 से ज्‍यादा रजिस्‍टर्ड हो सकती हैं. भारत का बाजार सामान्‍य बाजार नहीं है. यहां 8000 का फोन भी बिक जाता है और 10 हजार का फोन भी बिक जाता है. लेकिन यहां डेढ़ लाख का फोन भी जमकर बिकता है. आप किसी भी सेक्‍टर को देख लीजिए कार हो,ईवी हो या कुछ और सभी जगह आपको ऐसा ही देखने को मिलेगा. ये साफ है कि भारत ग्रो कर रहा है. जब देश ग्रो कर रहा है तो ऐसे में यंग एंट्रप्रिनियोर के लिए ज्‍यादा अवसर हैं. हम जल्‍द ही बिजनेस ओटीटी लॉन्‍च करने जा रहे हैं. हम बिजनेस वर्ल्‍ड को मिडिल ईस्‍ट में भी लॉन्‍च करेंगे. हम अभी पिछले वीक मुंबई में 30 अंडर 30 और 40 अंडर 40 Wellbeing में किया था. जब दुनिया अच्‍छा नहीं कर रही है तब सिर्फ ऐसा भारत है जो अच्‍छा कर रहा है.

स्‍टार्टअप में बढ़ रही है दिलचस्‍पी   
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि भारतीय कारोबारियों का स्‍टार्टअप सिस्‍टम में दिलचस्‍पी बढ़ती जा रही है. क्‍योंकि इसके जो फाउंडर हैं वो ज्‍यादा खुली विचारधारा के हैं. आज जो भी लोग इसकी शुरुआत कर रहे हैं वो अपने स्‍टार्टअप की मजबूत फाउंडेशन के साथ आगे बढ़ रहे हैं. आज उनके इसी काम के कारण उनकी पहचान हो रही है. उनके बारे में आर्टिकल के जरिए लिखा जा रहा है. ये बिजनेस वर्ल्‍ड का 43वां साल है और मुझे इसे देखते हुए 10 साल हो गए हैं.

मैं आशा करता हूं बहुत जल्‍द ही हम दो नए बाजारों से शुरुआत करेंगे. मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं. मैं आप सभी की सक्‍सेस स्‍टोरीज को सुनने के लिए बहुत उत्‍साहित हूं. आप लोग अपने बिजनेस में क्‍या कर रहे हैं, कैसे कर रहे हैं. मैं अवॉर्ड जीतने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहूंगा. आज की कई लोगों को अवॉर्ड दिया जाएगा. सचिन तेंदुलकर का 50 वां जन्‍मदिन जल्‍द आने वाला है लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो जीरो पर आउट हो जाते हैं. आप लोगों ने बहुत अच्‍छा किया है. अगर आप आज की रात अवॉर्ड नहीं जीतते हो तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप योग्‍य नहीं हों, अवॉर्ड इसी का नाम है एक दिन आप भी जरूर जीतोगे. मुझे पूरा विश्‍वास है कि आप जल्‍द ही पिच पर वापस लौटोगे और एक अच्‍छी पारी खेलने के बाद जरूर जीतोगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.