✕

होम / बिजनेस / WAVES 2025: भारत की बढ़ती क्रिएटर अर्थव्यवस्था में 850 करोड़ रुपये का निवेश करेगा Youtube

WAVES 2025: भारत की बढ़ती क्रिएटर अर्थव्यवस्था में 850 करोड़ रुपये का निवेश करेगा Youtube

WAVES Summit 2025 में YouTube के CEO नील मोहन ने बताया कि यह निवेश देश में डिजिटल क्रिएटर इकोनॉमी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. साथ ही उन्होंने भारत को "क्रिएटर नेशन" बताया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत उन देशों में शामिल है जहां YouTube की लोकप्रियता सबसे अधिक है. अगर फ्री में कंटेंट चाहिए तो YouTube इसके लिए सबसे बेहतर साधन है. आज युवा कंटेंट क्रिएटर बनकर बेहतर कैरियर ऑप्शन तलाश रहे हैं. वहीं पढ़ाई, रिसर्च या किसी स्किल को सीखने के लिए भी लोग बड़े पैमाने पर YouTube की मदद ले रहे हैं. ऐसे में YouTube ने भारतीय क्रिएटर्स, आर्टिस्ट्स और मीडिया कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए भारत में बड़ा निवेश करने की योजना बनाई है. आइए जानते हैं YouTube भारत में कितना निवेश करने वाला है.

YouTube करेगा भारत में 850 करोड़ रुपये का निवेश

YouTube ने भारतीय क्रिएटर्स, आर्टिस्ट्स और मीडिया कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए 850 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की योजना बनाई है. YouTube के CEO नील मोहन ने गुरुवार को यह जानकारी दी. मोहन ने बताया कि पिछले वर्ष भारत में बनाए गए कंटेंट को दुनियाभर के दर्शकों ने 45 अरब घंटे से अधिक देखा, जबकि पिछले तीन वर्षों में YouTube ने भारत के क्रिएटर्स, आर्टिस्ट्स और मीडिया कंपनियों को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है.

WAVES Summit 2025 में हुए शामिल

YouTube के CEO नील मोहन ने कहा कि अगले दो वर्षों में, YouTube भारतीय क्रिएटर्स, आर्टिस्ट्स और मीडिया कंपनियों के विकास को तेज करने के लिए 850 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा. यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि यह एक जीवंत नए भारत के लिए अनगिनत करियर और बिजनेस के रास्ते खोलने वाला कदम है. मोहन ने यह बात वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के उद्घाटन मौके पर ‘Powering the Creator Economy in India’ सत्र में कही.

भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाना

मोहन ने कहा कि भारतीय क्रिएटर्स ने यह साबित किया है कि वे दुनिया के हर कोने में दर्शकों तक अपनी संस्कृति, इतिहास और जुनून पहुंचाने में सक्षम हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने भारत को दुनियाभर के क्रिएटर्स के लिए एक प्रेरणा बना दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री की डिजिटल प्रेज़ेंस का भी उल्लेख किया और कहा कि 25 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ, प्रधानमंत्री दुनिया के किसी भी सरकार प्रमुख में YouTube पर सबसे बड़े फॉलोअर बेस वाले नेता हैं.

भारत को बताया क्रिएटर नेशन

भारत को “क्रिएटर नेशन” बताते हुए मोहन ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत से 100 मिलियन से अधिक चैनल्स ने YouTube पर कंटेंट अपलोड किया है, जिनमें से 15,000 से अधिक चैनल्स के 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले यह संख्या 11,000 थी. YouTube ने इन क्रिएटर्स को न केवल अपने जुनून को दुनिया के साथ साझा करने का मंच दिया है, बल्कि वफादार फैन बेस और सफल बिजनेस बनाने में भी मदद की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

9 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

24 minutes ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

3 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

24 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

9 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago