✕

होम / बिजनेस / WAVES 2025 समिट : मुकेश अंबानी ने कहा, 'भारत की कहानियों से बदलेगा दुनिया का भविष्य'

WAVES 2025 समिट : मुकेश अंबानी ने कहा, 'भारत की कहानियों से बदलेगा दुनिया का भविष्य'

WAVES 2025 समिट में मुकेश अंबानी के भाषण ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत अब सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है, जो कहानियों, सपनों और नवाचारों के माध्यम से दुनिया को दिशा देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई में गुरुवार को WAVES 2025 समिट का भव्य उद्घाटन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई देशों के प्रतिनिधियों मौजूद हुए. इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डी. अंबानी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भारत के रचनात्मक भविष्य, डिजिटल सशक्तिकरण और वैश्विक मनोरंजन जगत में अग्रणी बनने के संकल्प को साझा किया. आइए जानते हैं इस खास समारोह में उन्होंने क्या कहा?

1. मोदी जी के विजन से बनी WAVES समिट की नींव 
मुकेश अंबानी ने बताया कि WAVES समिट प्रधानमंत्री मोदी के विजन की देन है. महज कुछ महीने पहले जब प्रधानमंत्री ने इस विचार को हरी झंडी दी थी, तो उनका सीधा उद्देश्य था – “भारत को नवाचार, संस्कृति और वैश्विक सहयोग का केंद्र बनाना.” आज यह सपना साकार हो रहा है, जिसमें 90 देशों से आए 10,000 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.

2. भारतीय मनोरंजन शक्ति: दुनिया को जोड़ने वाली ताकत  
उन्होंने कहा, “भारत की कहानी कहने की शक्ति दुनिया में बेमिसाल है. रामायण, महाभारत, लोक कथाएं और विविध भाषाओं में रचित क्लासिक कथाएं मानवीय मूल्यों को उजागर करती हैं – भाईचारा, प्रेम, साहस, करुणा और प्रकृति के प्रति आदर.” अब समय आ गया है कि इन कहानियों को हम वैश्विक स्तर पर पहुंचाएं.

3. तकनीक से जुड़ी रचनात्मकता का युग 
मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत अब डिजिटल राष्ट्र बन चुका है. AI और इमर्सिव टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ हमारे युवा रचनाकार पूरी दुनिया में भारतीय कहानियों को ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि यह तकनीक मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाई देगी.

4. यह केवल सांस्कृतिक नहीं, आर्थिक अवसर भी है 
अंबानी ने कहा कि भारत का मीडिया और मनोरंजन उद्योग अभी $28 बिलियन का है, जो अगले दशक में $100 बिलियन तक जा सकता है. यह न केवल रोजगार पैदा करेगा, बल्कि उद्यमिता और अन्य क्षेत्रों में विकास को भी गति देगा.

WAVES: भारतीय आत्मा, वैश्विक आवाज  
मुकेश अंबानी ने आश्वासन दिया कि WAVES को विश्व का प्रमुख एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जो भारत की आत्मा और वैश्विक सोच का संगम होगा. उन्होंने कहा, “हम दुनिया भर के बेहतरीन क्रिएटर्स और स्टूडियोज़ के साथ मिलकर इस समिट को हर साल और भव्य बनाएंगे.”

मुकेश अंबानी ने भाषण का समापन इन प्रेरणादायक शब्दों से किया, “यह तो बस शुरुआत है – असली कहानी अभी बाकी है, कहानियों को बहने दीजिए, लहरों को उठने दीजिए...  जय हिंद.”

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

13 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

36 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

59 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

3 hours ago

बड़ी खबरें

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

13 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

36 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

59 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago