✕

होम / बिजनेस / पिछले हफ्ते बाजार में बिखरा था लाल रंग, क्या आज Israel-Iran की टेंशन से बिगड़ेगा खेल?

पिछले हफ्ते बाजार में बिखरा था लाल रंग, क्या आज Israel-Iran की टेंशन से बिगड़ेगा खेल?

शेयर बाजार की चाल के बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार (Stock Market) पूरी तरह से लाल रंग में रंग गया. इस दौरान, बोम्बत स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 793.25 लुढ़ककर 74,244.90 अंकों पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 234.40 अंकों की गिरावट के साथ 22,519.40 पॉइंट्स पर पहुंच गया. इस एक दिन की गिरावट ने निवेशकों को करोड़ों का नुकसान करा दिया. आज भी बाजार से कुछ खास उम्मीद नहीं है. इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रही टेंशन के चलते युद्ध का खतरा पैदा हो गया है. इसका असर वैश्विक बाजारों पर देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.   

ये हैं खबरों वाले शेयर
MACD के संकेतों के बारे में जानने से पहले उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं. इसमें देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS), एम्फेसिस, एस्टर डीएम हेल्थकेयर और आनंद राठी वेल्थ शामिल हैं. दरअसल, TCS का पिछले मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 9.1% बढ़कर 12,434 करोड़ रुपए रहा है. इस दौरान कंपनी के रिवेन्यु में भी उछाल आया है. IT कंपनी एम्फेसिस ने Amazon वेब सर्विसेज के साथ एक एग्रीमेंट किया है. एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने प्रति शेयर 18 रुपए का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. जबकि वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी आनंद राठी वेल्थ ने मार्च तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट करीब 33 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की है. इसका कुछ न कुछ असर आज कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है. 

MACD के ये हैं संकेत
अब जानते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. MACD के मुताबिक, Vinati Organics, Archean Chemical, Tata Consumer Products, TCS, Bata India और MedPlus Health Services के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. जाहिर है इन शेयरों में मुनाफा कमाने का मौका भी मिलेगा. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Union Bank of India, Tata Communications, Mangalore Refinery and Petrochmcls, Granules India, Ingersoll-Rand (India) और Natco Pharma में मंदी के संकेत दिए हैं.

इनके आएंगे नतीजे
आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी जारी होंगे. नतीजे कैसे रहते हैं, उससे उन कंपनियों के शेयरों की चाल निर्धारित होगी. GTPL Hathway, Hathway Bhawani Cabletel and Datacom, Metalyst Forgings, Rajoo Engineers, Atam Valves, Shekhawati Poly-yarn, Hit Kit Global Solutions और Sybly Industries आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इसके अलावा, इस हफ्ते Infosys, Wipro और Bajaj Auto जैसी दिग्गज कंपनियों के भी नतीजे आएंगे. बता दें कि इस सप्ताह बाजर में एक छुट्टी पड़ रही है, यानी कोई कारोबार नहीं होगा. बुधवार को ‘रामनवमी’ के मौके पर बाजार में अवकाश रहेगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

4 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

5 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

5 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

8 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

8 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

8 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

4 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

5 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

5 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

9 hours ago