✕

होम / बिजनेस / सीमेंट बाजार में छिड़ी जंग: अब अल्‍ट्राटेक ने किया इस सीमेंट कंपनी का अधिग्रहण

सीमेंट बाजार में छिड़ी जंग: अब अल्‍ट्राटेक ने किया इस सीमेंट कंपनी का अधिग्रहण

जहां कुछ दिन पहले अंबुजा सीमेंट ने पेन्‍ना सीमेंट का अधिग्रहण किया था वहीं अब अल्‍ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट का अधिग्रहण कर लिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के सीमेंट बाजार में बड़ी प्रतिस्‍पर्धा छिड़ गई है. अडानी की कंपनी के पेन्‍ना सीमेंट के अधिग्रहण के बाद इस सेक्‍टर की दूसरी बड़ी कंपनी अल्‍ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ने इंडिया सीमेंट के 23 प्रतिशत शेयर का अधिग्रहण करने को मंजूरी दे दी है. अल्‍ट्राटेक सीमेंट के इस अधिग्रहण के बाद  सोमवार को इंडिया सीमेंट के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयरों में 10 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला. 

इतने करोड़ में होगी पूरी डील
अल्‍ट्राटेक सीमेंट इंडिया सीमेंट में 23 प्रतिशत हिस्‍सेदारी के खरीदने के लिए 7.06 करोड़ शेयरों को खरीदेगी. कंपनी को प्रति शेयर के लिए 267 रुपये चुकाने होंगे. इस तरह इस डील की कुल वैल्‍यू 1900 करोड़ रुपये होगी. इंडिया सीमेंट के प्रमोटर के पास कंपनी में 28.42 प्रतिशत शेयर हैं जबकि डी मार्ट वाले राधाकिशन दमानी और उनके भाई शिवकुमार दमानी के पास 20.78 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी है. ये पूरा अधिग्रहण कैश में किया जा रहा है और इसे पूरा होने में एक महीने का समय लगेगा. 

ये भी पढ़ें:  क्या वाकई बंगाल को बाय बोलने वाली है Britannia या बेवजह मचा है हल्ला?

दोनों कंपनियों के शेयरों में आया उछाल 
इस पूरी डील की खबर सामने आने के बाद सोमवार को दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली. इंडिया सीमेंट के शेयरों में जहां 10 प्रतिशत की तेजी के साथ अपर सर्किट लग गया और ये शेयर 284.09 रुपये तक पहुंच गया. कंपनी के मार्केट कैप पर नजर डालें तो वो 8.80 लाख करोड़ रुपये रहा. वहीं खबर लिखे जाने तक अल्‍ट्राटेक सीमेंट के दामों पर नजर डालें तो उसके दाम में 3.14 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली. कंपनी का शेयर 11493.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैप 3.31 लाख करोड़ रुपये दर्ज हुआ. 

सीमेंट बाजार में छिड़ी जंग 
अल्‍ट्राटेक सीमेंट देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है. कंपनी मौजूदा समय में 152.7 MTPA सीमेंट का उत्‍पादन कर रही है. इस साल की शुरुआत में कंपनी 7600 करोड़ रुपये की लागत से केसोराम के सीमेंट का अधिग्रहण कर चुकी है. वहीं दूसरी ओर अडानी भी सीमेंट बाजार में सबसे बड़ी कंपनी बनने की तैयारी में जुटे हैं. इसी कड़ी में उनकी कंपनी अंबुजा सीमेंट ने कुछ दिन पहले पेन्‍ना सीमेंट का अधिग्रहण किया था. इस अधिग्रहण के साथ अडानी को अपने बाजार को दक्षिण भारत में विस्‍तार करने में मदद मिलेगी. अंबुजा ने ये अधिग्रहण 10420 करोड़ रुपये में किया था. इस अधिग्रहण के साथ अडानी की उत्‍पादन क्षमता 57 MTPA तक पहुंच गई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

5 hours ago