होम / बिजनेस / Walmart ने भारत को लेकर बनाई ये बड़ी योजना, 'हमें' इस तरह पहुंचेगा फायदा

Walmart ने भारत को लेकर बनाई ये बड़ी योजना, 'हमें' इस तरह पहुंचेगा फायदा

रिवेन्यु के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Walmart भारत से अपने निर्यात को 2027 तक बढ़ाकर 10 अरब डॉलर करना चाहती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को भारत न केवल बड़े बाजार के तौर पर दिख रहा है. बल्कि वो भारतीय सामान से अपने बाजार भी गुलजार कर रही हैं. अब वॉलमार्ट (Walmart) ने भारत को लेकर एक बड़ी योजना तैयार की है. कंपनी भारत से बड़े पैमाने पर माल खरीदकर दूसरे बाजारों में बेचेगी और मोटा मुनाफा कमाएगी. रिवेन्यु के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Walmart भारत से अपने निर्यात को 2027 तक बढ़ाकर 10 अरब डॉलर करना चाहती है. 

इन Products पर फोकस 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) भारतीय सप्लायर्स से खिलौनों के साथ-साथ जूते और साइकिल खरीदने पर विचार कर रही है. इसके अलावा, कंपनी फार्मास्युटिकल्स, फूड, मेडिकल और कपड़े आदि कैटेगरी में भी नए सप्लायर तैयार करेगी. Ikea जैसी ग्लोबल खुदरा कंपनियां पहले से ही अपने अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भारत से खिलौनों आदि खरीद रही हैं. अब Walmart भी इस लिस्ट में शामिल होकर मुनाफा कमाना चाहती है. 

ये भी पढ़ें - आखिरकार Times Group का हुआ बंटवारा! जानें किस भाई को क्या मिला?

उद्योगों को मिलेगा फायदा
वॉलमार्ट के अधिकारियों ने घरेलू खिलौना निर्माताओं से इस संबंध में बातचीत भी की है. उन्होंने  खिलौने तैयार करने वालों को अपनी जरूरतों और अपेक्षित गुणवत्ता मानकों के बारे में बताया. दरअसल, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) वॉलमार्ट और खिलौना संघ को एकसाथ लाने का काम कर रहा है. उसी की पहल पर दोनों पक्षों में बैठक हुई हैं. वॉलमार्ट अब खिलौने खरीदने के लिए निर्माताओं से सीधे संपर्क में है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वॉलमार्ट के इस कदम से भारतीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. माल की डिमांड बढ़ेगी, तो प्रोडक्शन बढ़ाना होगा और इससे नए रोजगार भी निर्मित होंगे.  

निर्यात में आई है कमी 
भारत से खिलौने का बड़े पैमाने पर निर्यात होता है, लेकिन अप्रैल-दिसंबर, 2022-23 के दौरान इसमें कमी दर्ज की गई है. अप्रैल-दिसंबर, 2022-23 में भारत ने 1017 करोड़ रुपए के खिलौनों का निर्यात किया. जबकि 2021-22 में यह आंकड़ा 2601 करोड़ रुपए था. अप्रैल-दिसंबर 2013-14 में देश से 167 करोड़ रुपए के खिलौने बाहर भेजे गए थे. बता दें कि फरवरी 2020 में सरकार ने खिलौनों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई थी. इसे 20% के बजाए 60 प्रतिशत  कर दिया गया था और इस साल इसे 70% कर दिया गया है. इस कवायद का मकसद घरेलू खिलौना उद्योग को बढ़ावा देना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

4 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.