होम / बिजनेस / इंतजार खत्म: Mamaearth के IPO को लेकर आई बड़ी खबर, इस दिन होगा लॉन्च

इंतजार खत्म: Mamaearth के IPO को लेकर आई बड़ी खबर, इस दिन होगा लॉन्च

इस साल अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं और उनमें से अधिकांश ने अच्छा-खासा रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्किन केयर कंपनी मामाअर्थ (Mamaearth) के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्‍यूमर प्राइवेट लिमिटेड (Honasa Consumer Private Limited) का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुल सकता है. निवेशक इस IPO को लिए 2 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे. बता दें कि मामाअर्थ पिछले काफी समय से IPO लाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, बाजार की कमजोर स्थिति को देखते हुए कंपनी ने अपनी योजना को होल्ड कर लिया था.   

इतने करोड़ जुटाने की योजना
मामाअर्थ (Mamaearth) ने प्री-आईपीओ राउंड को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है. आईपीओ के तहत कंपनी 365 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करेगी. इसके साथ ही 41.25 मिलियन शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए रखे जाएंगे. जबकि पहले कंपनी की योजना 400 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी करने और 46.82 मिलियन शेयरों के OFS की थी. मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्‍यूमर इस आईपीओ के जरिए करीब 1700 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में आईपीओ के लिए जरूरी दस्तावेज सेबी को सबमिट कर दिए थे और इस की शुरुआत में उसे आईपीओ की मंजूरी मिल गई थी.  

वैल्यूएशन पर मचा था बवाल
मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer को रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की जज गजल अलघ और उनके पति वरुण अलघ ने 2016 में शुरू किया था. कुछ वक्त पहले कंपनी की वैल्यूएशन को लेकर काफी बवाल मचा था. यह कहा गया था कि कंपनी 3 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर आईपीओ लाना चाहती है. इसके बाद यह खबर आई कि शेयर बाजार में नरमी को देखते हुए मामाअर्थ ने IPO लाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है. कंपनी सही समय का इंतजार कर रही है, ताकि आईपीओ को उम्मीद के अनुरूप सफलता मिल सके.

कौन हैं कंपनी के निवेशक? 
कुछ वक्त पहले Mamaearth ने Sequoia और बेल्जियम की Sofina से फंडिंग जुटाई थी. तब कंपनी की वैल्यूएशन 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई थी. वरुण और गजल अलघ के अलावा कंपनी के अन्य निवेशकों में Evolvence, Fireside Ventures, Stellaris Venture Partners, Snapdeal के फाउंडर कुणाल बहल, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और रोहित कुमार बंसल शामिल हैं. कंपनी फेशवॉश, शैम्पू, हेयर ऑयल जैसे टॉक्सिक फ्री प्रोडक्ट बनाती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago