होम / बिजनेस / Parag Desai नहीं रहे, Wagh Bakri चाय को ऐसे बनाया हर घर की फेवरेट 

Parag Desai नहीं रहे, Wagh Bakri चाय को ऐसे बनाया हर घर की फेवरेट 

पराग देसाई का अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'वाघ बकरी चाय' (Wagh Bakri Tea) के मालिक पराग देसाई (Parag Desai) अब हमारे बीच नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम 49 वर्ष की आयु में अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. 15 अक्टूबर को सुबह सैर के दौरान वह दुर्घटना का शिकार हुए थे. उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया. अहमदाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, जहां कल उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें कि 'वाघ बकरी चाय' गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड का प्रतिष्ठित Tea Brand है.

मार्केटिंग पर था खास फोकस
पराग देसाई ने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी से MBA किया था. उन्होंने कंपनी के सेल, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का नेतृत्व किया था. वह एक्सपर्ट टेस्टर (Expert Tea Taster) भी थे. देसाई मार्केटिंग और क्वालिटी पर काफी फोकस करते थे, उनका मानना था कि अच्छे प्रोडक्ट की सफलता के लिए अच्छी मार्केटिंग जरूरी है. बिना अच्छी मार्केटिंग के बड़े पैमाने पर लोगों तक नहीं पहुंचा जा सकता. यही वजह है कि 'वाघ बकरी चाय' के विज्ञापन हमेशा से कुछ अलग और दिल को छूने वाले रहे हैं.  

खुलकर कहते थे अपनी बात
'Wagh Bakri' के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर देसाई इंडस्ट्री की आवाज को उठाने में भी आगे रहते थे. वह ट्रेड एसोसिएशन CII (Confederation of Indian Industry) का भी हिस्सा रहे हैं. देसाई उन लोगों में शुमार थे, जो हर विषय पर खुलकर अपने विचार व्यक्त करते थे. उनके नेतृत्व में कंपनी ने सफलता के कई मुकाम हासिल किए हैं. वह इस प्रीमियम चाय समूह की चौथी पीढ़ी के उद्यमी थे. उन्हें Travel और Wildlife में गहरी रुचि थी. पराग वाघ बकरी चाय समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर रसेश देसाई के बेटे थे. उनके पास 30 से अधिक सालों का कारोबारी अनुभव था. उन्होंने Wagh Bakri को देश का तीसरा सबसे बड़ा पैकेज्ड टी ब्रैंड बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

इतना है कंपनी का टर्नओवर 
'Wagh Bakri' की स्थापना 1892 में हुई थी. कंपनी की चाय का टेस्ट लोगों को इतना पसंद आया कि धीरे-धीरे इसने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर ली. मौजूदा समय में कंपनी की Gujarat, Rajasthan, Madhya Pradesh, Maharashtra, Delhi, Andhra Pradesh, Telangana, Karnataka, Chhattisgarh, Western Uttar Pradesh, Goa, Punjab, Chandigarh, Himachal, Jammu and Kashmir, Tamil Nadu और West Bengal राज्यों में मौजूदगी है और हाल ही में उसने बिहार, झारखण्ड और ओडिशा में भी कदम रखा है. पराग देसाई का निधन कंपनी के लिए बहुत बड़ा झटका है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

6 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

6 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

9 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

9 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

6 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

5 hours ago