✕

होम / बिजनेस / Waaree Renewable ने निवेशकों को दिया तोहफा, तिमाही नतीजे के बाद डिविडेंड का किया ऐलान

Waaree Renewable ने निवेशकों को दिया तोहफा, तिमाही नतीजे के बाद डिविडेंड का किया ऐलान

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज की तरफ से दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ शेयर धारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Waaree Renewable Technologies की तरफ से दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किये गए. जिसमें कंपनी को कन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 64.2 करोड़ रुपये की तुलना में साल-दर-साल 17 फीसदी घटकर 53.5 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने डिविडेंड की घोषणा से निवेशकों का ध्यान खींचा. यह कदम उन शेयरधारकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है जो कंपनी के लंबे समय तक जुड़े रहे हैं. इससे कंपनी अपने निवेशकों के साथ संबंध मजबूत करना चाहती है.

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिये तिमाही नतीजों की जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि इसकी कुल आय 364 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले साल समान अवधि में 324 करोड़ रुपये से 12.34 फीसदी अधिक है. जबकि इस वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 527 करोड़ रुपये से 30 फीसदी की गिरावट है. कंपनी की प्रति शेयर आय भी इस तिमाही में घटकर 5.14 रुपये प्रति शेयर रह गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 6.18 रुपये प्रति शेयर था.

कंपनी ने 2024 के पहले नौ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया. अप्रैल से दिसंबर 2024 के दौरान कंपनी का मुनाफा 43.94% बढ़कर ₹135.16 करोड़ पहुंच गया, जबकि कुल रेवेन्यू 85.87% बढ़कर ₹1,121.17 करोड़ हो गया. इसके बावजूद, Q3 के नतीजों के बाद Waaree के शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ा और BSE पर यह 6.04% गिरकर ₹1,076.75 पर बंद हुआ.

कंपनी ने किया डिविडेंड का एलान

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिये बाजार को बताया कि वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज के 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी गई है. कंपनी ने इसके साथ ही डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया कि अंतरिम डिविडेंड उन सदस्यों को दिया जाएगा, जिनके नाम कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर में 24 जनवरी 2025 को कारोबार की समाप्ति तक दर्ज होंगे.

कंपनी के CFO ने क्या कहा?

वॉरी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सीएफओ, दिलीप पंजवानी ने तिमाही नतीजों पर बोलते हुए कहा कि हमारी 9 महीनों की आय में 85.87% की बढ़ोतरी हुई है, जो ₹1,121.17 करोड़ तक पहुंच गई है. यह दिखाता है कि हम एक अग्रणी ईपीसी (EPC) कंपनी के रूप में कॉरपोरेट्स को उनकी रिन्यूएबल एनर्जी जरूरतों में टिकाऊ समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. दिसंबर 2024 के अंत तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 209.44 गीगावाट तक पहुंच गई, जिसमें सोलर एनर्जी का हिस्सा लगभग आधा है. देश ने 2024 में 24.5 गीगावाट सोलर क्षमता जोड़ी, जिसमें यूटिलिटी-स्केल सोलर और रूफटॉप सोलर की बड़ी भूमिका रही.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने तकनीक में मजबूत निवेश किया है, जिससे फ्लोटिंग सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जैसी जटिल परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है. कंपनी अब डेटा सेंटर इंडस्ट्री के लिए भारत और वैश्विक स्तर पर ईपीसी प्रोजेक्ट्स लेने की योजना बना रही है. सोलर और विंड सेक्टर भारत के 2030 और 2070 के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. वॉरी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज के लिए ये बदलाव नए अवसर लेकर आ रहे हैं. हमारे मजबूत ऑर्डर बुक और वित्तीय स्थिति के साथ, हम अपने स्टेकहोल्डर्स को मूल्य प्रदान करने और टिकाऊ ऊर्जा समाधान के लिए वैश्विक प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

12 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

15 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

15 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

12 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

11 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

15 hours ago