✕

होम / बिजनेस / Waaree Energies के Q4 नतीजे जारी, मार्च तिमाही में 34% बढ़ा मुनाफा, निवेशक हुए गदगद

Waaree Energies के Q4 नतीजे जारी, मार्च तिमाही में 34% बढ़ा मुनाफा, निवेशक हुए गदगद

कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 34% बढ़कर 618.91 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 461.52 करोड़ रुपये रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी Waaree Energies Ltd. ने अपनी Q4FY25 और पूरे FY25 (2024-25 वित्त वर्ष) की ऑडिट की गई वित्तीय रिपोर्ट जारी की है. यह साल कंपनी के लिए शानदार रहा, जिसमें काम करने की अच्छी क्षमता, सही रणनीति और लगातार बढ़ती मांग देखने को मिली.

कंपनी की कमाई

Q4 (जनवरी से मार्च 2025) में कंपनी की कमाई ₹4140.92 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में 37.69% ज्यादा है. पूरा साल FY25 में कुल कमाई ₹14846.06 करोड़ रही, जो कि 27.62% की बढ़ोतरी दिखाती है. FY26 (अगला साल) में कंपनी ने ₹5500 करोड़ से ₹6000 करोड़ के बीच EBITDA (कमाई का एक खास मापदंड) की उम्मीद जताई है. यह बढ़त कंपनी की खुद की मैन्युफैक्चरिंग, अमेरिका में फैक्ट्री लगाने और दुनियाभर से मिले बड़े ऑर्डरों की वजह से संभव होगी. 

कंपनी के पास ऑर्डर कितने हैं?

मार्च 2025 तक Waaree के पास 25 GW से ज्यादा का ऑर्डर है, जिसकी कीमत लगभग ₹47000 करोड़ है. ये ऑर्डर बड़ी-बड़ी कंपनियों से मिले हैं, जो सौर ऊर्जा पर काम करती हैं. कंपनी का फोकस और नए देशों में अपने प्रोडक्ट बेचना और भारत में अपनी लीडरशिप मजबूत करना.

CEO अमित पैठनकर ने क्या कहा?

कंपनी के नतीजों पर CEO अमित पैठनकर ने कहा कि “FY25 हमारे लिए एक टर्निंग पॉइंट (बदलाव का साल) रहा. हमारी रणनीति, स्केल और काम करने की ताकत ने मिलकर ₹3123.20 करोड़ की रिकॉर्ड EBITDA कमाई दी. यह दिखाता है कि हमारी टीम कितना अच्छा काम कर रही है और हमारे पास जो ऑर्डर हैं, वो कितने मजबूत हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि आगे भी सोलर सेक्टर में अच्छी मांग बनी रहेगी. हम पूरी सोलर चेन (इनगॉट, वेफर, सेल, बैटरी आदि) को खुद बनाकर लागत कम कर रहे हैं. अमेरिका के टेक्सास में हमारी 1.6 GW की फैक्ट्री चालू हो चुकी है, जिससे वहां की लोकल मार्केट की जरूरतें पूरी होंगी. कंपनी का लक्ष्य है कि FY26 में ₹5500-6000 करोड़ की कमाई हो और इसके लिए उनके पास मजबूत योजना और ऑर्डर बुक है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

2 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago

बड़ी खबरें