होम / बिजनेस / क्या वाकई बिक रही है Voltas? कंपनी ने बताई TATA के मन की बात 

क्या वाकई बिक रही है Voltas? कंपनी ने बताई TATA के मन की बात 

ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि टाटा समूह वोल्टास को बेचने के लिए बातचीत कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वोल्टास (Voltas) को लेकर हाल ही में सामने आई ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया था. इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टाटा समूह (TATA Group) होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की अपनी कंपनी वोल्टास Voltas को बेचने जा रहा है. मुख्य तौर पर एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, वॉटर कूलर के साथ-साथ कमर्शियल रेफ्रिजरेशन यूनिट्स बनाने वाली इस कंपनी ने अब ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट पर बयान जारी किया है. कंपनी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि टाटा ग्रुप के Voltas को बेचने की कोई योजना नहीं है और इस तरह की खबरें पूरी तरह बकवास हैं. 

चिंता और शर्मिंदगी की वजह 
Voltas ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि मीडिया में टाटा ग्रुप के वोल्टास को बेचने की जो खबरें चल रही हैं, वो पूरी तरह से गलत और तथ्यहीन हैं. इन खबरों ने वोल्टास के शेयरहोल्डर्स और इनवेस्टर्स की चिंता बढ़ाने का काम किया है. इस तरह की खबरें शर्मिंदगी की वजह भी बनती हैं. कंपनी ने यह भी कहा कि वो आवश्यक स्पष्टीकरण जारी करने के लिए इस मामले को न्यूज वेबसाइट के साथ अलग से बातचीत कर रही है. बता दें कि टाटा ग्रुप (Tata Group) ने साल 1954 में वोल्टास कंपनी की शुरुआत की थी, इसका मुख्यालय मुंबई में है. 

इतनी है बाजार हिस्सेदारी
भारतीय बाजार में Voltas एक विश्वसनीय ब्रैंड है. 30 सितंबर तक रेफ्रिजरेटर मार्केट में वोल्टास की 3.3% और वॉशिंग मशीन के बाजार में 5.4% थी. कंपनी के AC भी काफी पसंद किए जाते हैं. Voltas ने हाल ही में अपने Q2 Results जारी किए थे. 30 स‌ितंबर को खत्‍म हुई दूसरी तिमाही में कंपनी को 36 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (Net Profit) हुआ था. ऐसे में वोल्टास के बिकने की खबर सभी के लिए चौंकाने वाली थी. यहां तक कि स्टॉक मार्केट में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. अब जब कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि टाटा ग्रुप की ऐसी कोई योजना नहीं है, तो वोल्टास के शेयर ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं.

ब्लूमबर्ग ने किया था ये दावा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ती प्रस्तिपर्धा के चलते टाटा समूह खुद को इससे अलग करना चाहता है. समूह को लगता है कि इस सेक्टर में आने वाले दिनों में बिजनेस बढ़ाने में दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है. टाटा ग्रुप के मैनेजमेंट ने वोल्टास को को बेचने की संभावनाओं पर चर्चा की है, लेकिन अब स्पष्ट नहीं है कि इस डील में जॉइंट वेंचर पार्टनर Arcelik AS को शामिल किया जाए या नहीं. गौरतलब है कि भारत में वोल्टास का कारोबार, टाटा समूह अपने ज्वाइंट वेंचर Arcelik AS के साथ करता है. हालांकि, वोल्टास ने अब यह साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

15 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

17 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें