✕

होम / बिजनेस / बंद होने की कगार पर पहुंची Vodafone Idea, सरकार और कोर्ट से लगाई ये गुहार

बंद होने की कगार पर पहुंची vodafone Idea, सरकार और कोर्ट से लगाई ये गुहार

कंपनी ने AGR बकाया माफ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और सरकार से तत्काल सहायता की मांग की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनी वोडाफोन आइडिया (VIL) पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. दरअसल, कंपनी ने स्पष्ट शब्दों में केंद्र सरकार को चेताया है कि अगर उसे समय पर मदद नहीं मिली, तो वित्त वर्ष 2026 के बाद उसका कामकाज जारी रखना संभव नहीं होगा. इसका मतलब यह है कि कंपनी भारत में अपना संचालन बंद करने पर मजबूर हो सकती है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला? 

सरकार से मांगी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वोडाफोन आइडिया ने दूरसंचार विभाग (DoT) को पत्र लिखकर बताया है कि अगर Adjusted Gross Revenue (AGR) पर सरकार ने तत्काल मदद नहीं की, तो कंपनी को भारी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ेगा. कंपनी के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने पत्र में लिखा कि बैंक फंडिंग तभी संभव है जब सरकार AGR के मुद्दे पर मदद करे. अन्यथा, वित्तीय संस्थाएं लोन नहीं देंगी और संचालन पूरी तरह ठप हो सकता है.

सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका

वोडाफोन आइडिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर लगभग 30,000 करोड़ रुपये के AGR बकाया को माफ करने की गुहार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कंपनी की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है. वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट से आग्रह किया कि इस मामले की तात्कालिक सुनवाई जरूरी है. अब इस याचिका पर सुनवाई 19 मई को हो सकती है.

NCLT की प्रक्रिया में जा सकती है कंपनी

कंपनी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार की तरफ से समय पर कोई सहायता नहीं मिली, तो उसे NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) की प्रक्रिया का सहारा लेना पड़ेगा. NCLT एक लंबी और जटिल प्रक्रिया है, जो कंपनियों के दिवालिया होने से जुड़े मामलों को देखती है. इस स्थिति में वोडाफोन आइडिया की स्पेक्ट्रम और नेटवर्क जैसी महत्वपूर्ण संपत्तियों का मूल्य भी गिर सकता है.

20 करोड़ यूजर्स पर संकट के बादल

अगर वोडाफोन आइडिया भारत में अपना संचालन बंद करती है, तो इसके करीब 20 करोड़ मोबाइल यूजर्स को दूसरी कंपनियों में शिफ्ट होना पड़ेगा. इससे न केवल उपभोक्ताओं की सेवाएं बाधित हो सकती हैं, बल्कि टेलीकॉम सेक्टर और देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है. कंपनी का कहना है कि अगर सरकार समय पर हस्तक्षेप करती है तो न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि देश की डिजिटल संरचना भी सुरक्षित रहेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

9 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

7 hours ago