✕

होम / बिजनेस / Vodafone-Idea ब्लॉक डील, नोकिया ने अपनी 0.95% हिस्सेदारी ₹786 करोड़ में बेची

Vodafone-Idea ब्लॉक डील, नोकिया ने अपनी 0.95% हिस्सेदारी ₹786 करोड़ में बेची

इस डील ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों में एक नया मोड़ लाया, और निवेशकों की नजरें इस बड़ी ट्रांजेक्शन पर टिकी हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी Vodafone Idea में नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी 0.95 प्रतिशत हिस्सेदारी शुक्रवार को बेची. इस हिस्सेदारी को खरीदने वालों में गोल्डमैन सैक्स सहित अन्य ग्लोबल इंवेस्टमेंट बैंक शामिल हैं, जिन्हें बल्क डील के ज़रिए बेचकर नोकिटा सॉल्यूशंस ने 785.67 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

वोडाफोन-आईडिया डील

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NSE बल्क डील डेटा के अनुसार, नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया ने 102.70 करोड़ शेयर बेचे, जो वोडाफोन आइडिया में 0.95 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. शेयर एवरेज 7.65 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे गए, जिससे कुल सौदे की कीमत 785.67 करोड़ रुपये हो गई.

Vodafone-Idea में स्टैक खरीदने वाली कंपनियां

रिपोर्ट के मुताबिक, डेटा बताते हैं कि गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई शीर्ष खरीदारों में से एक है, जिसने वोडाफोन आइडिया में 59.86 करोड़ शेयर 457.96 करोड़ रुपये में खरीदे. प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) ने Vi में लगभग 0.55% हिस्सेदारी हासिल की है.

वोडाफोन आइडिया के शेयरों के अन्य खरीदारों का विवरण पता नहीं चल सका. पिछले साल जून में वोडाफोन आइडिया ने घोषणा की थी कि वह नोकिया इंडिया और एरिक्सन इंडिया को उनके आंशिक बकाये का भुगतान करने के लिए 2,458 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित करेगी.

Vodafone-Idea का प्लान

यह कवायद वोडाफोन आइडिया की योजना का हिस्सा थी, जिसके तहत वह अपने वेंडर नोकिया और एरिक्सन को इक्विटी शेयर जारी कर 2,458 करोड़ रुपये तक जुटाना चाहती थी, ताकि उनके बकाये का कुछ हिस्सा चुकाया जा सके. नतीजतन, नोकिया की भारत यूनिट, नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया ने इक्विटी शेयरों के आवंटन के बाद टेल्को में 1.47 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली थी. मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया, "लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा वीआई में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद, नोकिया की हिस्सेदारी घटकर लगभग 0.95% रह गई."
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

43 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago

बड़ी खबरें