✕

होम / बिजनेस / Voda-Idea के शेयरधारकों ने फंड जुटाने पर लगाई मुहर, क्या अब कर्ज से उबर पाएगी कंपनी?

Voda-Idea के शेयरधारकों ने फंड जुटाने पर लगाई मुहर, क्या अब कर्ज से उबर पाएगी कंपनी?

शेयरधारकों से मिली इस मंजूरी के बाद ये माना जा रहा है कि इसी तिमाही अप्रैल से जून के दौरान कंपनी पैसा जुटा सकती है. कंपनी के प्रमोटर्स भी प्रस्तावित फंड जुटाने की इस कवायद में शिरकत करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्तीय संकट का सामना कर रही देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने 20,000 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर अपनी मुहर लगा दी है. ये फंड इक्विटी या फिर इक्विटी लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स (ELI) के जरिए जुटाया जाएगा. कंपनी ने बताया कि कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स की बैठक बुलाएगी जिसमें इसमें मंजूरी मिल जाने के बाद आने वाली तिमाही में फंड जुटाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा.

कंपनी कर्ज से भी जुटाएगी पैसे 

वोडाफोन आइडिया को उम्मीद है कि वह चालू तिमाही (अप्रैल-जून) में ही ये पैसा जुटा लेगी. कंपनी के प्रमोटर्स भी अपनी कुछ हिस्सेदारी कम करके इस प्रस्तावित शेयर सेल से पैसा जुटाने का काम करेंगे. इतना ही नहीं वोडाफोन आइडिया इस समय अपने बैंकों के साथ भी लगातार संपर्क में है. कंपनी इक्विटी और डेट (कर्ज) को मिलाकर करीब 45,000 करोड़ रुपए जुटाएगी, ताकि खुद के नकदी सेकट से उबर सके. 

कंपनी क्या करेगी इस 20,000 करोड़ का?

वोडाफोन-आइडिया को 5जी के क्रियान्वयन और 4जी सेवाओं को मजबूत करने के लिए पूंजी की जरूरत है. कर्ज में डूबी कंपनी की प्रतिद्वंद्वी जियो और भारती एयरटेल से मुकाबला करने के लिए इक्विटी और बॉन्ड के मिश्रण के माध्यम से 45,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. कंपनी में सरकार की भी 33 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदार है.

कोई नहीं है टक्कर में: 2027 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, ये रहा पूरा गणित

कितना है कंपनी पर कर्ज

दिसंबर 2023 तक वोडाफोन-आइडिया पर 2.15 लाख करोड़ रुपये का ग्रॉस कर्ज है. इसमें 1.38 लाख करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम पेमेंट, सरकार की 69,020 करोड़ रुपये की समायोजित सकल राजस्व (AGR) देनदारी, 1660 करोड़ रुपये के वैकल्पिक परिवर्तनीय डिबेंचर के अलावा बैंक और वित्तीय संस्थान का बकाया शामिल था. वहीं, कंपनी घाटे से अब तक उबर नहीं सकी है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट लॉस 6986 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले 7990 करोड़ रुपये और एक तिमाही पहले 8,738 करोड़ रुपये था. इसी तरह, हर महीने टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया के ग्राहक भी कम हो रहे हैं.

निर्णय के बाद शेयर में दर्ज की गई तेजी

वोडाफोन आइडिया के शेयरधारकों से फंड जुटाने की मंजूरी मिलने के बाद स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का स्टॉक 14 रुपये तक जा पहुंचा. आज बाजार के बंद होने शेयर 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 13.60 रुपये पर क्लोज हुआ है. फरवरी 2024 में वोडाफोन आइडिया के प्रमोटर आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने कहा था कि वे कंपनी के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा था कि कंपनी बाहरी निवेशकों की तलाश कर रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

2 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

3 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

5 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.