✕

होम / बिजनेस / Voda-Idea को मिली 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी, घाटे से उबरने की कोशिश

Voda-Idea को मिली 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी, घाटे से उबरने की कोशिश

Vodafone-Idea की स्थिति इस समय काफी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. लगातार बढ़ते घाटे और घटते ग्राहकों के बीच कंपनी को मजबूती देने के लिए फंड जुटाने का फैसला लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लगातार घाटे में चल रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) को अपने संचालन को सुचारू करने और नेटवर्क विस्तार के लिए बड़ी राहत मिली है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 20,000 करोड़ रुपये तक की फंडिंग जुटाने को मंजूरी दे दी है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है.

नेट लॉस में बढ़ोतरी, सब्सक्राइबर भी घटे

मार्च तिमाही में वोडाफोन आइडिया का नेट लॉस 6609 करोड़ रुपये से बढ़कर 7166 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही कंपनी लगातार अपने सब्सक्राइबर्स को खो रही है. दिसंबर 2023 में पहली बार कंपनी के ग्राहकों की संख्या 200 मिलियन से नीचे आई और मार्च 2024 में घटकर 198.20 मिलियन रह गई.

4G और 5G नेटवर्क पर फोकस

कंपनी ने कहा है कि जुटाई गई फंडिंग का उपयोग 4G और 5G नेटवर्क के विस्तार में किया जाएगा. इससे ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और खोए हुए सब्सक्राइबर्स को वापस लाने की कोशिश की जाएगी. वोडाफोन आइडिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह यह मूल्यांकन कर रही है कि यह राशि इक्विटी, डेट या अन्य माध्यमों से जुटाई जाए.

फाइनेंशियल स्थिति पर ऑडिटर्स की चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के ऑडिटर्स SR Batliboy and Associates ने अपनी रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि वोडाफोन आइडिया की वित्तीय स्थिति गंभीर है और इससे नकदी प्रवाह पर असर पड़ा है. हालांकि, कंपनी के टॉप मैनेजमेंट का कहना है कि ग्राहकों के नुकसान की रफ्तार में कमी आई है और प्रति ग्राहक राजस्व (ARPU) में भी सुधार देखा गया है.

5G विस्तार के बावजूद प्रतिस्पर्धा कड़ी

वोडाफोन आइडिया ने इस तिमाही में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चंडीगढ़ और पटना जैसे शहरों में 5G सेवाएं शुरू की हैं. कंपनी की योजना है कि जहां-जहां 5G स्पेक्ट्रम उपलब्ध हैं, उन 17 सर्कल्स में सेवाएं शुरू की जाएं. हालांकि, रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी मजबूत प्रतिस्पर्धी कंपनियों की मौजूदगी के बीच वोडाफोन आइडिया के लिए बाजार में अपनी पैठ बनाना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.

हालांकि, टेलीकॉम बाजार में पहले से मौजूद बड़े खिलाड़ियों के सामने खुद को स्थापित करना कंपनी के लिए आसान नहीं होगा. आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि कंपनी फंडिंग के माध्यम से अपने नेटवर्क और सेवाओं को कितना बेहतर बना पाती है और क्या वह उपभोक्ताओं का भरोसा दोबारा जीत पाती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

34 minutes ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

3 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

2 hours ago