✕

होम / बिजनेस / रिलायंस एंटरटेनमेंट का अधिग्रहण करेगी सिंगापुर की Vistas Media Capital!

रिलायंस एंटरटेनमेंट का अधिग्रहण करेगी सिंगापुर की Vistas Media Capital!

हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4 मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट को लेकर बड़ी डील होने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस एंटरटेनमेंट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सिंगापुर की मीडिया कंटेंट एवं टेक्नोलॉजी कंपनी Vistas Media Capital (VMC) रिलायंस एंटरटेनमेंट का अधिग्रहण करने वाली है. हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह डील 700 से 800 करोड़ रुपए की हो सकती है. इससे पहले, 2020 में VMC ने OTT प्लेटफ़ॉर्म प्लानेट मराठी में रणनीतिक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 5 मिलियन डॉलर इन्वेस्ट किए थे. अगस्त 2020 में VMC ने एशिया की पहली विशेष प्रयोजन अधिग्रहण कंपनी, विस्टास मीडिया एक्यूजिशन इंक को लॉन्च किया था , जिसने MENA म्यूजिक स्ट्रीमिंग दिग्गज अंगामी को फरवरी 2022 में नैस्डैक पर लिस्ट किया. 

विविध है VMC का पोर्टफोलियो
VMC ने 2021 में एनीमेशन एवं डिजिटल कंपनी Paperboat Design Studios में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी. अपने फिल्म कंटेंट और प्रोडक्शन बैनर गोल्डन रेश्यो फिल्म्स के तहत VMC भारत और हॉलीवुड दोनों में फिल्म एवं डिजिटल कंटेंट दोनों के निर्माण एवं वितरण में लगी हुई है. कंपनी के हिंदी क्रिएशन में भोंसले, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, नक्काश और JL-50 जैसी फिल्में शामिल हैं. कंपनी ने मराठी सिनेमा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है. इसके अलावा, VMC Writer और J-Baby जैसी तमिल फिल्मों के को-प्रोडक्शन से भी जुड़ी रही है. कंपनी ने वैश्विक स्तर पर भी कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.

ये है कंपनी का उद्देश्य
VMC के विविध संचालन में वैश्विक सामग्री उत्पादन और वितरण, स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म, एनीमेशन और VFX, ब्लॉकचेन तकनीक और NFTs, गेमिंग, डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एवं  इवेंट और IP शामिल हैं. अभयानंद सिंह और पियूष सिंह द्वारा स्थापित VMC का उद्देश्य एक ऐसा ग्लोबल वेंचर बनाना है, जो मीडिया और मनोरंजन की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एकीकृत करेगा तथा कंटेंट, बौद्धिक संपदा और मीडिया प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करेगा.

ऐसा है रिलायंस का पोर्टफोलियो
वहीं, रिलायंस एंटरटेनमेंट की बात करें, तो यह अपने संयुक्त उद्यम व्यवसाय मॉडल के लिए पहचानी जाती है. कंपनी के पास 300 से अधिक व्यावसायिक और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों का पोर्टफोलियो है. कंपनी की भारत और 100 से अधिक देशों में फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन और सिंडिकेटिंग में मजबूत उपस्थिति है, और इसके प्रोडक्शन ने वैश्विक स्तर पर 29 राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान जीते हैं. एक्सचेंज4मीडिया ने इस संबंध में VMC और रिलायंस एंटरटेनमेंट से बात करने की कोशिश की, लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago