✕

होम / बिजनेस / कल रात Air India में हुई विलीन Vistara, टॉप मैनेजमेंट में भी हुआ फेरबदल

कल रात Air India में हुई विलीन Vistara, टॉप मैनेजमेंट में भी हुआ फेरबदल

आज यानी 12 नवंबर से विस्तारा की फ्लाइट का ऑय इंडिया में मर्जर हो गया है. इस मर्जर के साथ ही अब विस्तारा के CCO एयर इंडिया के नए CFO होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

विस्तारा (Vistara) एयरलाइंस के लिए 11-12 नवंबर 2024 की आधी रात एतिहासिक थी. दरअसल, 11 नवंबर की रात विस्तारा का अस्तित्म भी खत्म हो चुका है और अब यह एयरलाइन एयर इंडिया (Air India)  में विलीन हो गई है. इसका परिचालन अब एयर इंडिया द्वारा किया जाएगा. इस विलय के बाद सोमवार यानी 12 नवंबर से विस्तारा का 6500 का स्टाफ, 70 विमान और उसकी सभी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें एयर इंडिया के बैनर तले संचालित होनी शुरू हो गई हैं. बता दें, 2013 में टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के जॉइंट वेंचर (JV) के रूप में इस एयरलाइन कंपनी की शुरुआत हुई थी. तो आइए जानते हैं एयर इंडिया में विलय होने के बाद इस एयरलाइन में अब क्या बदलाव हुआ है? 

विलय के साथ ही एयर इंडिया लिमिटिड के टॉप मैनेजमेंट में हुआ फेरबदल

विस्तारा का एयर इंडिया में विलय होने के बाद विस्तारा के सीईओ (CEO) विनोद कन्नन मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की भूमिका में ही रहेंगे. कन्नन मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य होंगे और सीधे एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन को रिपोर्ट करेंगे.  विस्तारा के सीसीओ (CCO) दीपक राजावत एयर इंडिया एक्सप्रेस के नए सीएफओ (CFO) होंगे और और इसके सीईओ आलोक सिंह को रिपोर्ट करेंगे. एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीएफओ (CFO) विकास अग्रवाल अब एयर इंडिया में चले गए हैं, जबकि दीपा चड्ढा और विनोद भट्ट टाटा समूह की कंपनियों में चले गए हैं. वहीं, हामिश मैक्सवेल एयर इंडिया लिमिटिड में सलाहकार बने और पुष्पिंदर सिंह ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है.     

2015 में विस्तारा ने भरी थी पहली उड़ान

विस्तारा एयरलाइंस ने अपनी पहली घरेलू उड़ान 5 जनवरी 2015 को दिल्ली से मुंबई के बीच शुरू की थी और अब संभावना जताई जा रही है कि उसकी अंतिम उड़ान भी इसी रूट पर होगी. विस्तारा ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवा की शुरुआत 6 अगस्त 2019 को दिल्ली से सिंगापुर के लिए उड़ान के साथ की थी. एयरलाइंस हर दिन करीब 350 उड़ानों के जरिए 50,000 से अधिक यात्रियों की सेवा करती थी. लेकिन, 2022 में इसके एयर इंडिया में विलय की घोषणा के बाद अब 12 नवंबर से विस्तारा का परिचालन एयर इंडिया द्वारा किया जाएगा.

विस्तारा ये यात्रियों को नहीं मिलेगी ये सुविधा 

विस्तारा के विमानों का लोगो भी धीरे-धीरे एयर इंडिया के लोगो में बदल दिया जाएगा. विस्तारा के एयरक्राफ्ट के कोड 12 नवंबर से एयर इंडिया के तहत होंगे, और विस्तारा का ब्रांड धीरे-धीरे गायब हो जाएगा. विलय के बाद विस्तारा के यात्रियों को एयर इंडिया के काउंटरों से सेवा मिलेगी. हालांकि, लाउंज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं फिलहाल विस्तारा के यात्रियों को उपलब्ध नहीं होंगी.

ये है कंपनी की प्लानिंग
विलय के बाद की संभावित यात्रियों की समस्याओं को कम करने के लिए विस्तारा ने पूरी तैयारी की है. टिकट अपडेट कर दिए गए हैं और कुछ दिनों तक जिन यात्रियों ने विस्तारा के नाम पर टिकट खरीदे हैं, उन्हें एआई-2 कोड के साथ बोर्डिंग पास मिलेगा, लेकिन उनकी सभी उड़ानें एयर इंडिया के तहत संचालित होंगी. खासतौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर एयर इंडिया का स्टाफ यात्रियों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा ताकि यात्रियों को री-शेड्यूलिंग, फ्लाइट डिले जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

18 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

21 hours ago

बड़ी खबरें