✕

होम / बिजनेस / विशाल मेगा मार्ट लेकर आ रहा है अपना आईपीओ? इस तारीख से शुरू हो सकती है प्रक्रिया 

विशाल मेगा मार्ट लेकर आ रहा है अपना आईपीओ? इस तारीख से शुरू हो सकती है प्रक्रिया 

कंपनी इस आईपीओ के जरिए 75 करोड़ डॉलर से लेकर 1 अरब डॉलर तक जुटाने की तैयारी कर रही है. ये रकम 6200 करोड़ रुपये से लेकर 8300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत का आईपीओ बाजार तेजी हर बीतते महीने के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है. बाजार में लिस्‍ट होने के लिए कंपनियां यही रास्‍ता अपना रही हैं. इस बीच खाने पीने के सामान से लेकर कपड़े हो या होम एप्‍लायंस, सभी सामानों की एक दुकान विशाल मेगा मॉर्ट के आईपीओ को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. कंपनी बाजार से 6500 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने की तैयारी कर रही है. कंपनी इसके लिए जल्‍द ही दस्‍तावेजी प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रही है. 

कब दाखिले किए जा सकते हैं दस्‍तावेज? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जून के आखिरी में अपने आईपीओ के लिए दस्‍तावेज दाखिल कर सकती है. कंपनी की ओर से इस आईपीओ के लिए जो बैंकर नियुक्‍त किए जा सकते हैं उनमें मार्गन स्‍टेनली, जेफरीज, जेपी मार्गेन, आईसीआईसीआई सिक्‍योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, को बैंकर के रूप में नियुक्‍त किया जा सकता है. योजना के अनुमान आईपीओ को इसी साल अक्‍टूबर के अंत में या फिर नवंबर की शुरुआत में लॉन्‍च किया जा सकता है. जानकारों का मानना है कि इससे कंपनी की बाजार में मौजूदगी और मजबूत होगी और रिटेल सेक्‍टर में काम करने की क्षमता और बेहतर हो सकेगी. 

ये भी पढ़ें: Quant MF के खिलाफ क्‍यों हुई सेबी की कार्रवाई? क्‍या जारी रखनी चाहिए SIP

आखिर आईपीओ लाने का कंपनी का क्‍या है मकसद? 
कंपनी इस आईपीओ के जरिए 75 करोड़ डॉलर से लेकर 1 अरब डॉलर तक जुटाने की तैयारी कर रही है. ये रकम 6200 करोड़ रुपये से लेकर 8300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि स्विटजरलैंड के पार्टनर ग्रुप और भारत के केदारा कैपिटल इस आईपीओ में अपने शेयर ऑफर कर सकते हैं. इन दोनों कंपनियों के पास विशाल मेगाइ मार्ट में बहुमत हिस्‍सेदारी है. 

रिलायंस और टाटा से होती है कंपनी की टक्‍कर 
कंपनी छोटे शहरों में काम करने वाली एक शक्तिशाली रिटेल कंपनी है. विशाल मेगा मार्ट ग्रासरी, कपडे़ और घर के सामान से लेकर और भी दूसरे सामान को अपने स्‍टोर पर बेचती है. अभी देशभर में कंपनी के 560 स्‍टोर हैं. इस कंपनी की सबसे बड़ी टक्‍कर रिलायंस, टाटा के ट्रेंट और किराना रिटेलर एवेन्‍यू सुपरमार्टस से है. बोस्‍टन कंसल्टिंग ग्रुप के अनुमान के मुताबिक भारत का रिटेल मार्केट 2033 तक 2 ट्रिलियन डॉलर का हो सकता है, जबकि वर्तमान में ये लगभग 840 बिलियन डॉलर का है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

1 hour ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

1 hour ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें