✕

होम / बिजनेस / Vishal Mega Mart और Mobikwik के IPO की हुई धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा

Vishal Mega Mart और Mobikwik के IPO की हुई धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा

बीएसई पर Mobikwik के शेयर 442.25 रुपये प्रति शेयर पर लिस्‍ट हुए. Vishal Mega Mart ने भी दलाल स्ट्रीट पर शानदार शुरुआत की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में आज दो IPO की धमाकेदार एंट्री हुई है, जिसने निवेशकों की वेल्थ में इजाफा किया है. इन IPO के जरिए शेयर अलॉटमेंट लिस्ट में आने वाले लोगों का अमाउंट 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है. स्टॉक मार्केट में एंट्री के पहले ही दिन Mobikwik के शेयरों ने निवेशकों को 58 फीसदी से ज्यादा का प्रीमियम दिया है. वहीं विशाल मेगा मार्ट के शेयरों ने एंट्री लेते ही 41 फीसदी का प्रीमियम दिया है. इन दोनों चर्चित आईपीओ की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई है. बीएसई पर Mobikwik के शेयर 442.25 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस 279 रुपये की तुलना में 58.5 फीसदी ज्यादा है. वहीं NSE पर इसके शेयर 440 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 57.7 फीसदी ज्यादा है.

Vishal Mega Mart 41 फीसदी पर हुआ लिस्ट 

कंपनी ने लिस्टिंग के लिए इश्यू प्राइस ₹78 प्रति शेयर तय किया था. इसके मुकाबले यह BSE पर ₹110 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ. वहीं, NSE पर यह लिस्टिंग ₹104 प्रति शेयर पर हुआ. लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹49,610 करोड़ है. Vishal Mega Mart IPO पूरी तरह से बुक बिल्ट इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी ने ₹8,000 करोड़ जुटाए हैं. 11 - 13 दिसंबर के बीच खुले इस IPO को 28 गुना सब्सक्राइब किया गया था. सब्सक्रिप्शन के लिए यह IPO खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹2,400 करोड़ जुटाए थे. इस इश्यू के बाद प्रोमोटर शेयरहोल्डिंग 96.46% से घटकर 76.02% रह गई है.

Mobikwik 58 फीसदी से ज्यादा पर लिस्ट

BSE पर यह स्टॉक ₹442.25 प्रति शेयर यानी 59% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. वहीं, NSE पर यह लिस्टिंग आज ₹440 प्रति शेयर यानी 57.71% प्रीमियम पर हुई है. 11 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच खुले इस IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. IPO लॉन्च होने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹257.40 करोड़ पहले ही जुटा लिए थे. इनमें व्हाइट ओक कैपिटल, 360 वन एसेट, एक्सिस एमएफ और एसबीआई एमएफ सहित कई इन्वेस्टर्स शामिल हैं. इस IPO के जरिए कंपनी ₹572 करोड़ जुटाए हैं. इसे तीन में 125 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इश्यू के पहले दिन ही यह IPO पूरी तरह से भर गया था.

क्या करती हैं दोनों कंपनियां?

विशाल मेगा मार्ट भारत में मिडिल और लोअर-मिडिल इनकम वाले ग्राहकों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है. इसकी प्रोडक्ट कैटेगरी में इन-हाउस और थर्ड-पार्टी दोनों ब्रांड्स शामिल हैं, जो 3 बड़ी केटेगरीज - कपड़े, जनरल मर्चैंडाइज और फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) को कवर करते हैं. कंपनी मोबाइल ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ पूरे भारत में 626 विशाल मेगा मार्ट स्टोर ऑपरेट करती है.

Mobikwik कारोबारी साल 2024 में मुनाफे में आई थी. कारोबारी साल 2023 में 83.8 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में 14.1 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया. कंपनी ने कारोबारी साल 2024 में ऑपरेशन से 875 करोड़ रुपये की कमाई हासिल हुई है. कारोबारी साल 2023 में यह 540 करोड़ रुपये था. बिपिन प्रीत सिंह और उपासना टाकू ने इस कंपनी की शुरुआत की थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago