होम / बिजनेस / इन 9 देशों में इंडियन पासपोर्ट के लिए आसान हुआ वीजा, अब नहीं लगेगा समय 

इन 9 देशों में इंडियन पासपोर्ट के लिए आसान हुआ वीजा, अब नहीं लगेगा समय 

बीते कुछ समय में कई देशों के लिए भारतीय पासपोर्ट को वीजा देने के नियमों में कमी कर दी गई है. इनमें कई देश शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में जी-20 समिट के सफल आयोजन के बाद दुनिया में देश की स्थिति और मजबूत हुई है. आज भारत की तेजी से उभरते बाजार को इस जी-20 समिट ने और पंख लगा दिए हैं. इस बीच ये खबर भी निकलकर सामने आई है, अब 9 देशों ने भारत के पास्‍पोर्ट के लिए वीजा नियमों को आसान कर दिया है. आने वाले समय में पड़ने वाली छुटिटयों को देखते हुए अगर आप इन देशों में जाना चाहते हैं तो आपको वीजा आसानी से मिल जाएगा. इन देशों में सिंगापुर, दुबई, वियतनाम, और तुर्की से लेकर दूसरे कई अन्‍य देश शामिल हैं. 

कौन-कौन से देश हैं इसमें शामिल 
जिन देशों में वीजा नियमों को आसान किया गया है उनमें सिंगापुर, दुबई, तुर्की, वियतनाम, दक्षिण अफ्रीका, सेशल्‍स, केन्‍या, थाइलैंड और मलेशिया जैसे देश शामिल हैं. आने वाले दिनों में काफी वीकेंड आ रहे हैं तो ऐसे में आप इन देशों में यात्रा का प्‍लॉन बना सकते हैं. आने वाली छुटिटयों में गांधी जयंती (30 सितंबर से 2 अक्‍टूबर), गुरु  नानक जयंती (25-27नवंबर), क्रिसमस (23 से 25 दिसंबर की छुटटी) आ रही है. ऐसे में अगर आप भी इन देशों में घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो आप आसानी से वीजा प्राप्‍त कर सकते हैं. 

सिंगापुर, दुबई, तुर्की में वीजा के लिए इस बात का रखें ध्‍यान 
अगर आप सिंगापुर के लिए वीजा चाहते हैं तो उसके लिए आपको 30 दिन पहले ई वीजा के लिए आवेदन करना होगा. 2000 रुपये की फीस के साथ तीन दिन में वीजा को अप्रूव करने के लिए काम शुरू हो जाता है. भारतीय पासपोर्ट वाले दुबई में वीजा लेने पर अधिकतम 14 दिन तक रह सकते हैं अगर उससे ज्‍यादा उन्‍हें वहां रहना है तो उसके लिए वहां की दूतावास से अनुमति लेनी होती है. इसी तरह अगर आप तुर्की जाना चाहते हैं तो आपको वहां पहुंचने पर वीजा नहीं दिया जाएगा. आपको ई वीजा के लिए आवेदन करना होगा. लेकिन ई वीजा के लिए तभी आवेदन किया जा सकता है जब आपको बिजनेस या टूरिस्‍ट वीजा चाहिए हो. अन्‍यथा दूसरे कारणों के लिए आपको दूतावास जाकर वीजा लेना होगा. 

वियतनाम, दक्षिण अफ्रीका सेशल्‍स के लिए ये है नियम 
अगर आप इन देशों की यात्रा करना चाहते हों तो उसके लिए भारतीय पासपोर्ट को वियतनाम में वीजा ऑन अराइवल मिल सकता है. इसके लिए एक अनुमोदन पत्र की जरूरत होती है. वियतनाम में अगर आप सिंगल वीजा चाहते हैं तो आपको 25 अमेरिकी डॉलर की फीस चुकानी होगी. इसी तरह दक्षिण अफ्रीका के लिए वीजा एक हफ्ते में मेल पर प्राप्‍त किया जा सकता है. यहां वीजा अप्‍लाई करने के लिए आपके पास वापसी का या आगे की यात्रा का टिकट होना चाहिए. इसी तरह केन्‍या में एक पर्यटक प्राधिकरण बनाया गया है जो ई वीजा जारी करता है. यहां के लिए ई वीजा 30 दिनों से ज्‍यादा के लिए मान्‍य होता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Piramal Alternatives ने JRG Automotive में लगाए 125 करोड़ रुपये, मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कंपनी ने बताया कि नई पूंजी का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और रणनीतिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

11 hours ago

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

11 hours ago

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

14 hours ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

14 hours ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

10 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

9 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

9 hours ago