✕

होम / बिजनेस / भारत में VinFast की बड़ी एंट्री: 2 अरब डॉलर का निवेश, हाई-टेक EV हब की तैयारी

भारत में VinFast की बड़ी एंट्री: 2 अरब डॉलर का निवेश, हाई-टेक EV हब की तैयारी

कंपनी न केवल वाहनों का उत्पादन करेगी, बल्कि एक व्यापक EV इको-सिस्टम खड़ा करने की योजना भी बना रही है, जिससे देश में रोजगार के साथ ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार एक और बड़ी विदेशी कंपनी की एंट्री के साथ और अधिक प्रतिस्पर्धी बनने जा रहा है. वियतनाम की प्रमुख EV निर्माता कंपनी VinFast ने तमिलनाडु में अपना असेंबली प्लांट खोलने की योजना का ऐलान किया है. कंपनी के CEO फाम सन्ह चाउ ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह प्लांट जून के अंत तक चालू किया जाएगा और 2026 से उत्पादन शुरू होने की संभावना है.

थूथुकुडी में बन रहा है हाई-टेक EV प्लांट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार VinFast ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में अपनी फैक्ट्री स्थापित करने का निर्णय लिया है. यह प्रोजेक्ट कुल 2 अरब डॉलर का है, जिसमें पहले चरण में 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा. यह प्लांट सालाना 1.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन की क्षमता रखेगा. कंपनी का इरादा सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में EV चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और बैटरी निर्माण जैसे पहलुओं पर भी काम करेगी.

चार्जिंग नेटवर्क भी होगा तैयार
VinFast की सहयोगी कंपनी V-Green देशभर में EV चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने की योजना बना रही है. इसके लिए कंपनी साझेदार निवेशकों की तलाश कर रही है, ताकि एक मजबूत EV इको-सिस्टम भारत में खड़ा किया जा सके.

थूथुकुडी क्यों बना VinFast की पहली पसंद?
फाम सन्ह चाउ ने बताया कि थूथुकुडी का चयन रणनीतिक दृष्टिकोण से किया गया है. “यह क्षेत्र पोर्ट और एयरपोर्ट के नजदीक है, जिससे लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट में सहूलियत मिलेगी,” उन्होंने कहा. VinFast भारत को घरेलू बाजार के साथ-साथ पश्चिम एशिया और अफ्रीका के लिए निर्यात केंद्र के रूप में भी देख रही है.

स्थानीय स्तर पर मिलेगा रोजगार
VinFast का यह प्रोजेक्ट भारत में 3,000 से 3,500 नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा. कंपनी ने हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दो इलेक्ट्रिक SUV – VF 6 और VF 7 की झलक दिखाई थी. इन प्रीमियम ईवी मॉडलों को 2025 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा.

टेस्ला भी भारत में एंट्री को तैयार
इस बीच, अमेरिकी EV दिग्गज टेस्ला भी भारत में अपने ऑपरेशन शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. कंपनी के CEO ईलॉन मस्क ने इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका में मुलाकात की थी और हाल ही में फोन पर भी चर्चा की. मस्क ने 2025 के अंत तक भारत आने की योजना का भी एलान किया है. टेस्ला ने पुणे में 5,850 वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस किराए पर लिया है और मुंबई व दिल्ली में कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

2 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago

बड़ी खबरें