✕

होम / बिजनेस / भारत का पैसा लूटकर विदेश भागे विजय माल्या के बेटे को लेकर आई बड़ी खबर 

भारत का पैसा लूटकर विदेश भागे विजय माल्या के बेटे को लेकर आई बड़ी खबर 

भगोड़े भारतीय कारोबारों विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने ब्रिटेन में शादी रचा ली है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भगोड़े विजय माल्या (Vijay Mallya) के बेटे सिद्धार्थ माल्या (Siddharth Mallya) ने शादी रचा ली है. सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड जैसमीन को जीवन साथी बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ और जैसमीन (Siddharth & Jasmine) पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. सिद्धार्थ और जैसमीन की शादी लंदन के करीब विजय माल्‍या की हवेली 'लेडीवॉक' में हुई. इस हवेली की कीमत 1.40 करोड़ डॉलर यानी करीब 116 करोड़ रुपए है. विजय माल्या ने इस आलीशान हवेली को भारत से भागने से कुछ वक्त पहले 2015 में खरीदा था. 

ब्रिटेन में बसा है माल्या 
लिकर किंग रहे विजय माल्या पर भारत में 900 करोड़ रुपए से अधिक की लोन धोखाधड़ी का आरोप है. ED और CBI इस मामले की जांच कर रही हैं. माल्या सभी को चकमा देकर देश छोड़कर भाग गया था और इस समय ब्रिटेन में आराम की जिंदगी गुजार रहा है. 68 साल के माल्या के पास अभी भी करोड़ों की संपत्ति है. सिद्धार्थ की बात करें, तो उन्होंने कई क्षेत्रों में काम किया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद सिद्धार्थ ने डियाजियो में गिनीज के लिए बतौर असिस्टेंट ब्रैंड मैनेजर काम किया था. इसके साथ ही उन्होंने IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के डायरेक्टर की भूमिका भी निभाई थी.  

ये भी पढ़ें - सिंघम जैसा मजबूत है इस कंपनी का शेयर, Ajay Devgan कर रहे मोटी कमाई!

कितने अमीर हैं सिद्धार्थ?
सिद्धार्थ 2012 में 'नो बाउंड्रीज' नाम से एक इंटरनेट टॉक शो शुरू किया था. वह फैशन इंडस्ट्री से भी जुड़े रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपना YouTube शो 'सिड सेशन्स' शुरू किया है. जूनियर माल्या भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यानी 2023 तक सिद्धार्थ माल्या की कुल संपत्ति 38 करोड़ डॉलर यानी करीब 3,175 करोड़ रुपए थी. सिद्धार्थ माल्या की पत्‍नी जैस्मीन नागरिक अधिकारों और मानवाधिकार कानून जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं. दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. जिस हवेली में सिद्धार्थ की शादी हुई है, उसे विजय माल्या ने F1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के पिता एंथनी हैमिल्टन से खरीदी थी. यह हवेली करीब 30 एकड़ जमीन में फैली हुई है. तीन मंजिला इस हवेली में कई आउटहाउस, स्विमिंग पूल और टेनिस कोर्ट हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

3 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

3 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

6 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें