✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि एकदम से चर्चा में आ गए Zubin Karkaria और VFS Global?

ऐसा क्या हुआ कि एकदम से चर्चा में आ गए Zubin Karkaria और VFS Global?

VFS ग्लोबल की स्थापना 2001 में हुई थी. जुबिन करकारिया इसके फाउंडर और सीईओ हैं. कंपनी का मुख्यालय दुबई और UAE में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यूनाइटेड किंगडम (UK) से आई एक खबर के बाद से जुबिन करकारिया (Zubin Karkaria) और उनकी कंपनी वीएफएस ग्लोबल (VFS Global) चर्चा में आ गए हैं. VFS ग्लोबल वीजा आउटसोर्सिंग और टेक्नोलॉजी सर्विस स्पेशलिस्ट कंपनी है. यह दुनियाभर के कई देशों में सरकारों और डिप्लोमेटिक मिशनों को सेवा प्रदान करती है. जुबिन की इस कंपनी को यूनाइटेड किंगडम प्रशासन ने ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट दिया है. इसके तहत VFS Global द्वारा 142 देशों में 240 वीजा और सिटिजनशिप एप्लीकेशन सर्विस (VCAS) उपलब्ध कराई जाएगी.   

240 Visa Center खुलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, VFS ग्लोबल ने ब्रिटिश सरकार से जो कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है, उसके तहत उसे अगले साल 142 देशों में 240 वीजा और सिटिजनशिप एप्लिकेशन सेंटर खोलने होंगे. इनमें एशिया, पश्चिम एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप, चीन और ताइवान आदि देश शामिल हैं. यहां खोले जाने वाले केंद्रों में सभी श्रेणियों के वीजा आवेदनों के साथ-साथ कुछ स्थानों पर UK. पासपोर्ट आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे. वीएफएस ग्लोबल ने एक बयान में कहा है कि संयुक्त रूप से, इन नए केंद्रों द्वारा हर साल 3.8 मिलियन एप्लीकेशन को प्रोसेस करने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें - शेयर बाजार और GDP को लेकर बड़ी बात बोल गए Rajan, आपका जानना है जरूरी

फाउंडर ने जताई कॉन्ट्रैक्ट पर खुशी 
VFS ग्लोबल के फाउंडर और सीईओ जुबिन करकारिया का कहना है कि वह इस कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं. अब ग्राहकों की यात्रा को बेहतर बनाने और एक्सेसिबिलिटी बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा. इस अनुबंध के चलते अब कंपनी को कई नई लोकेशनों पर भी काम करने का अवसर मिल रहा है. बता दें कि भारत सहित चार देश ऐसे हैं, जहां के नागरिकों के बीच UK एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है. इस सूची में पहले नंबर पर भारत, इसके बाद चीन, नाइजीरिया और टर्की का नाम आता है. वीएफएस ग्लोबल को यूके की तरफ से जिन देशों में वीजा सेवाएं प्रदान करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, उसमें भारत भी शामिल है.

VFS ग्लोबल के बारे में
VFS ग्लोबल की स्थापना 2001 में हुई थी. जुबिन करकारिया इसके फाउंडर और सीईओ हैं. कंपनी का मुख्यालय दुबई और UAE में है. पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार VSF ग्लोबल के कर्मचारियों की संख्या 8960 हैं. कंपनी की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि VFS Global दुनिया भर में सरकारों और डिप्लोमेटिक मिशन के लिए सबसे बड़ी Visa आउटसोर्सिंग और टेक्नोलॉजी सर्विस स्पेशलिस्ट कंपनी है. कंपनी अपने क्लाइंट्स के लिए Visa, Passport और Consular Services मैनेज करती है. कंपनी अपनी स्थापना के बाद से अब तक 274 मिलियन एप्लीकेशन को प्रोसेस कर चुकी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago