✕

होम / बिजनेस / पूर्वोत्तर भारत में वेदांता का 80,000 करोड़ का निवेश: ऊर्जा, खनिज, रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा

पूर्वोत्तर भारत में वेदांता का 80,000 करोड़ का निवेश: ऊर्जा, खनिज, रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा

पूर्वोत्तर भारत में यह निवेश न केवल क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को बढ़ावा देगा, बल्कि यह क्षेत्र देश के ऊर्जा और आर्थिक विकास का नया केंद्र बनेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) ने पूर्वोत्तर भारत में 80,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है. यह जानकारी वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने 'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025' के उद्घाटन सत्र में दी. इस समिट का आयोजन पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा किया गया था.

छह राज्यों को मिलेगा निवेश का लाभ

यह निवेश असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम जैसे राज्यों में किया जाएगा. राशि का उपयोग तेल एवं गैस, रिफाइनिंग, पावर ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, डेटा सेंटर, फाइबर नेटवर्क और क्रिटिकल मिनरल्स की खोज में किया जाएगा. इसमें से 50,000 करोड़ रुपये पहले ही 'एडवांटेज असम 2.0' समिट के दौरान घोषित किए जा चुके हैं. अब 30,000 करोड़ रुपये की नई राशि शेष पांच राज्यों में निवेश के लिए आवंटित की जाएगी.

विकसित भारत के लिए पूर्वोत्तर बना विकास इंजन

अनिल अग्रवाल ने कहा, “पूर्वोत्तर अब विकसित भारत के लिए विकास का इंजन बन रहा है. यहां तेल, गैस और महत्त्वपूर्ण खनिजों की अपार संभावनाएं हैं और वेदांता इन संसाधनों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.” उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत अब सिर्फ एक सीमावर्ती क्षेत्र नहीं, बल्कि देश के ऊर्जा, आर्थिक और सतत विकास का अगला अग्रिम मोर्चा बन चुका है.

हाजिरागांव में उत्पादन, गुवाहाटी में सीएनजी बसें

कंपनी की ऑयल एंड गैस यूनिट 'केयर्न ऑयल एंड गैस' असम के हाजिरागांव फील्ड में पहले से सक्रिय है. यह क्षेत्र का पहला 'डिस्कवर्ड स्मॉल फील्ड' है जहां उत्पादन शुरू हो चुका है. यहां से निकाली गई गैस गुवाहाटी की 100 से ज्यादा सीएनजी बसों को चला रही है और चाय बागानों में कोयला आधारित ऊर्जा की जगह ले रही है.

अरुणाचल में ग्रेफाइट और रेयर अर्थ मिनरल्स पर फोकस

अरुणाचल प्रदेश में वेदांता को हाल ही में क्रिटिकल मिनरल नीलामी के माध्यम से खनिज ब्लॉक्स मिले हैं. यहां देश का सबसे बड़ा ग्रेफाइट भंडार और महत्वपूर्ण वेनाडियम व रेयर अर्थ मिनरल्स पाए जाते हैं. ये संसाधन भारत के ग्रीन और हाई-टेक सेक्टर के लिए अहम साबित होंगे.

एक लाख रोजगार 

कंपनी का यह निवेश करीब 1 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित कर सकता है. वेदांता अपने सामाजिक कार्यक्रमों जैसे *नंद घर*, डिजिटल क्लासरूम, हथकरघा कौशल केंद्र और खेल गतिविधियों को भी इन राज्यों में विस्तारित करेगी.

300 किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क और बेहतर बिजली आपूर्ति

वेदांता ने असम से मेघालय तक 300 सर्किट किलोमीटर लंबा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क स्थापित किया है जिससे 1,000 मेगावाट बिजली ट्रांसफर की जा सकती है. इससे दोनों राज्यों में औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिली है.

हस्तशिल्प और वन्यजीव संरक्षण में भी भागीदारी

वेदांता 3,000 से अधिक महिला कारीगरों के साथ हथकरघा केंद्रों के माध्यम से काम कर रही है जिससे उन्हें आजीविका और आर्थिक आत्मनिर्भरता मिल रही है. साथ ही कंपनी काजीरंगा नेशनल पार्क के साथ मिलकर वन्यजीव संरक्षण को भी समर्थन दे रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

6 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

6 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

4 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

7 hours ago