होम / बिजनेस / सेंसेक्स लुढ़का लेकिन Vedanta के शेयरों में आई चमक, क्या है इस चमक की वजह?
सेंसेक्स लुढ़का लेकिन Vedanta के शेयरों में आई चमक, क्या है इस चमक की वजह?
Vedanta के शेयरों में 3.77% का उछाल देखने को मिला जिसके बाद कंपनी के शेयर 230.95 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
तीन दिनों के बाद आज इस हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सेंसेक्स (Sensex) में लगभग 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी. इसी बीच अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता (Vedanta) को लेकर काफी अच्छी खबर सामने आ रही है. जहां एक तरफ आज सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली है वहीँ दूसरी तरफ वेदांता के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है.
शेयरों में आया लगभग 4% उछाल
खबर लिखे जाने तक वेदांता के शेयरों में 3.77% का उछाल देखने को मिला था, जिसके बाद कंपनी के शेयर 230.95 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए हैं. आखिरी बार यह स्टॉक 222.55 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुआ था. अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता (Vedanta) द्वारा हाल ही में अपने बिजनेस रिस्ट्रक्चर प्लान की घोषणा की गई थी. इस रणनीतिक फैसले के तहत कंपनी अपने मेटल्स, पावर, एल्युमीनियम, तेल एवं गैस के कारोबारों को अलग-अलग लिस्ट करेगी. इसके साथ ही कंपनी की जिंक (Zinc) इकाई की मरम्मत भी की जाएगी.
वेदांता ने लिया रणनीतिक फैसला
कंपनी द्वारा लिए गए इस फैसले का मुख्य उद्देश्य कंपनी के लिए वैल्यू बनाना और कंपनी के कर्ज के बोझ को कम करना होगा. इसके साथ ही कंपनी ने यह घोषणा भी की है कि हर व्यक्ति जिसके पास वेदांता का एक शेयर है, उसे वेदांता से अलग होकर बनने वाली इन पांच कंपनियों में एक-एक शेयर प्रदान किया जाएगा. हालांकि वेदांता द्वारा सुझाई गई इस रणनीति को पूरा होने में अभी 12 महीनों से 15 महीनों जितना समय लग सकता है, लेकिन आज कंपनी के शेयरों में आए उछाल के पीछे यह रणनीतिक फैसला ही प्रमुख रूप से काम कर रहा है.
Vedanta के फैसले का इन्वेस्टर्स ने किया स्वागत
आपको बता दें कि वेदांता (Vedanta) के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के द्वारा इस फैसले को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है. कंपनी का कहना है कि इस एक फैसले के द्वारा वह अपने शेयरहोल्डर को कीमत प्रदान करेगी और इससे कंपनी को अपने विभिन्न पोर्टफोलियो एवं कारोबारों को साधने में भी मदद मिलेगी. शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में आए उछाल की बदौलत यह भी कहा जा सकता है कि इन्वेस्टर्स ने कंपनी के इस रणनीतिक फैसले का स्वागत किया है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और कर्नाटक के बाद अब Jharkhand में मिला लिथियम का गढ़!
टैग्स