होम / बिजनेस / Vedanta Resources ने चुकाया बड़ा लोन, Vedanta Limited से हटा भार!
Vedanta Resources ने चुकाया बड़ा लोन, Vedanta Limited से हटा भार!
लन्दन आधारित फर्म ने तीन सुविधाओं के लिए स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक से लन्दन और हांगकांग में लोन लिया था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (Vedanta Resources Limited) ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी ने 800 मिलियन डॉलर्स की कीमत के लोन का भुगतान कर दिया है. कंपनी द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद कंपनी की लिक्विडिटी को लेकर परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.
वेदांता लिमिटेड का भार हुआ कम
कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान बताया कि लन्दन आधारित फर्म ने तीन सुविधाओं के लिए स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक से लन्दन और हांगकांग में लोन लिया था जिसका भुगतान कंपनी ने कर दिया है. इसके साथ ही फाइलिंग में यह भी बताया गया है कि कंपनी द्वारा किये गए इन भुगतानों से वेदांता लिमिटेड के शेयर्स पर मौजूद भार कम हो गया है.
Vedanta Resources को था इंडियन यूनिट्स पर भरोसा
पिछले साल अपने लोन्स की खत्म हो रही डेडलाइन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए वेदांता रिसोर्सेज अपनी भारतीय यूनिट्स से मिलने वाली भारी भरकम राशि पर निर्भर थी. मार्केट का ध्यान अब इस चीज पर होगा कि माइनिंग से संबंध रखने वाली वेदांता इस महीने के अपने बकाया लोन्स को कैसे चुकाएगी. इसके साथ ही यह भी ध्यान में रखना होगा कि आने वाले साल यानी 2024 में कंपनी को 2 बिलियन डॉलर्स की कीमत का भारी भरकम लोन चुकाना होगा. अप्रैल में एक बयान जारी कर कंपनी ने बताया था कि कंपनी द्वारा पिछले महीने ही सभी लोन्स और बॉन्ड्स का भुगतान कर दिया गया था जिसके बाद इसका लोन कम होकर 6.8 बिलियन डॉलर्स का रह गया था.
यह भी पढ़ें: कितना है भारतीय परिवारों का घरेलु खर्च? जानिये क्या कहती है रिपोर्ट!
टैग्स