होम / बिजनेस / 2030 तक 110 बिलियन डॉलर की कंपनी बन जाएगी वेदांता, सबसे ज्यादा दिया डिविडेंड

2030 तक 110 बिलियन डॉलर की कंपनी बन जाएगी वेदांता, सबसे ज्यादा दिया डिविडेंड

वेदांता ने पिछले कुछ वर्षों में भारत में 35 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः वेंदाता समूह का प्लान 2030 तक 110 बिलियन डॉलर की कंपनी बन जाने का है. कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 2 अरब डॉलर का निवेश भारत में करने का ऐलान किया है. कंपनी  के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने 57वीं आम वार्षिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की इकोनॉमी ऐसे समय में अधिकांश देशों की तुलना में बेहतर कर रही है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था कोविड -19 और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बाधित है.  वेदांता ने पिछले कुछ वर्षों में भारत में 35 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है.

इन सेक्टर्स में करेगी निवेश 

अनिल अग्रवाल ने कहा कि वेदांता जिंक, तेल और गैस व एल्युमीनियम में करीब 2 अरब डॉलर का कैपेक्स निवेश करेगा. पिछले वर्षों में कंपनी ने भारत में लगभग 35 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और पिछले सात वर्षों में सरकारी खजाने में ₹ 2.65 लाख करोड़ से अधिक का योगदान दिया है, जो कि एक एक भारतीय कॉर्पोरेट का सबसे अधिक योगदान है. 

निकेल बनाने वाली कंपनी का करेगी अधिग्रहण

वेदांता जल्द ही निकोमेट कंपनी का अधिग्रहण करेगी, जो भारत में समूह को निकेल बनाने का एकमात्र उत्पादक बना देगा. इस धातु का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी में होता है. अग्रवाल ने कहा कि वेदांता सेमीकंडक्टर फैब और डिस्प्ले फैब के निर्माण के रणनीतिक क्षेत्र में भी कदम रख रही है. अग्रवाल ने कहा, "प्राकृतिक संसाधन क्षेत्र भारत के विकास और रोजगार की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि राष्ट्र आत्मानिर्भर बनने का प्रयास करता है। यहां तक ​​​​कि छोटे नीतिगत सुधार भी इस क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को उजागर कर सकते हैं."

सोशल सेक्टर में किए 400 करोड़ रुपये खर्च

अग्रवाल ने कहा, "वर्ष के दौरान, हम पूरे भारत में लगभग 46 लाख लोगों के जीवन को छूने में सफल रहे हैं और विभिन्न उच्च प्रभाव वाली सामाजिक परियोजनाओं पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. "  कंपनी का मजबूत लाभांश भुगतान के साथ शेयरधारकों को लगातार पुरस्कृत करने का ट्रैक रिकॉर्ड है. FY22 में कंपनी ₹ 45 प्रति शेयर के पे-आउट के साथ भारत में सबसे अधिक लाभांश देने वाली कंपनी रही है. उन्होंने कहा कि बोर्ड पहले ही वित्तीय वर्ष 2023 के लिए ₹ 51 प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा कर चुका है.

VIDEO: पुलिस की लाठियों से किया गया स्वागत पर्यटकों का

टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 minute ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

22 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

33 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

43 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

3 hours ago

बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 minute ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

43 minutes ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

12 minutes ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

23 minutes ago