होम / बिजनेस / वेदांता के निवेशकों को फिर मिलेगा डिविडेंड, 28 मार्च रिकॉर्ड डेट तय

वेदांता के निवेशकों को फिर मिलेगा डिविडेंड, 28 मार्च रिकॉर्ड डेट तय

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अहम बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. इसी बैठक में तय होगा कि निवेशकों को प्रति शेयर कितना डिविडेंड दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta Ltd) के निवेशकों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है. कंपनी जल्द ही तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर सकती है. 23 मार्च को होने वाली बोर्ड मीटिंग में इस पर फैसला लिया जाएगा, जबकि 28 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. मजबूत मुनाफे के चलते इस बार निवेशकों को अच्छे डिविडेंड की उम्मीद है.

बोर्ड मीटिंग और रिकॉर्ड डेट

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अहम बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. इसी बैठक में तय होगा कि निवेशकों को प्रति शेयर कितना डिविडेंड दिया जाएगा. कंपनी ने 28 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है. इसका मतलब यह है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट खाते में कंपनी के शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के पात्र होंगे. इसके अलावा कंपनी ने इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत 19 मार्च से 25 मार्च 2026 तक ट्रेडिंग विंडो को बंद रखने का फैसला किया है.

क्यों मिल सकता है बड़ा डिविडेंड

डिविडेंड का सीधा संबंध कंपनी के मुनाफे और कैश फ्लो से होता है. वेदांता के हालिया वित्तीय नतीजे काफी मजबूत रहे हैं, जिससे इस बार बेहतर डिविडेंड की उम्मीद बढ़ गई है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 60.1 प्रतिशत बढ़कर 5,710 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,547 करोड़ रुपये था.

वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 45,899 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पहले 38,526 करोड़ रुपये था. यह मजबूत प्रदर्शन कंपनी की बेहतर कमाई और कैश पोजिशन को दिखाता है.

शेयर का हाल

आज वेदांता का शेयर में गिरावट दर्ज हुई है. शेयर 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 665.35 रुपये पर बंद हुए. इससे पहले 18 मार्च को यह 2.91 प्रतिशत गिरकर 679 रुपये पर बंद हुआ था. हालांकि, लंबी अवधि में इस शेयर ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर ने करीब 48.80 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जो बाजार की कमजोरी के बीच भी मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है.

कंपनी क्या काम करती है

वेदांता एक ग्लोबल नेचुरल रिसोर्स कंपनी है, जिसका मुख्य कारोबार माइनिंग और मेटल्स सेक्टर में फैला हुआ है. कंपनी जिंक, एल्युमिनियम, तांबा और आयरन जैसे अहम संसाधनों का उत्पादन करती है. इसके अलावा यह तेल और गैस, पावर जनरेशन और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी सक्रिय है.

डिविडेंड का ऐलान निवेशकों के लिए अतिरिक्त आय का मौका होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो लॉन्ग टर्म निवेश करते हैं. मजबूत वित्तीय नतीजों को देखते हुए इस बार वेदांता के डिविडेंड पर बाजार की नजर बनी रहेगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

13 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

14 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

15 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

17 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह