होम / बिजनेस / अनिल अग्रवाल की Vedanta ने सुनाई ऐसी खबर, निवेशक झूमे; शेयरों ने मारी छलांग 

अनिल अग्रवाल की Vedanta ने सुनाई ऐसी खबर, निवेशक झूमे; शेयरों ने मारी छलांग 

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने एक बार फिर से अपने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की माइनिंग और मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) ने एक ऐसी खबर सुनाई है कि निवेशकों के चहरे खिल गए हैं और कंपनी के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेदांता इस वित्त वर्ष में दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है. इस घोषणा का असर आज कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला. Vedanta के शेयर 1.48% की बढ़त के साथ 261 रुपए पर बंद हुए. 

शानदार रहा है डिविडेंड रिकॉर्ड 
वेदांता इस बार 1 रुपए की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 11 रुपए का डिविडेंड बांटेगी. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है. वित्त वर्ष 2023-24 में यह दूसरा मौका है जब वेदांता अपने निवेशकों को डिविडेंड देगी. कंपनी ने 4089 करोड़ रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. 1 रुपए की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को 11 रुपए का डिविडेंड मिलेगा. इसके लिए 27 दिसंबर की रिकॉर्ड डेट निर्धारित की गई है. बता दें कि डिविडेंड के मामले में वेदांता का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. जुलाई 2001 से लेकर अब तक कंपनी ने 41 डिविडेंड ऐलान किया है. पिछले एक साल में ही यह 51.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दे चुकी है.

ये भी पढ़ें - 'स्टील मैन' Jindal की कारोबारी सेहत पर कितना असर डालेगा ये गंभीर आरोप? शेयर लुढ़के

इधर, S&P ने घटाई रेटिंग
वहीं, कंपनी की आर्थिक सेहत की बात करें, तो उसे लेकर खास सकारात्मक खबरें सुनने में नहीं आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वैश्विक रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वेदांता की पैरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज की लॉन्ग टर्म इश्यूअर क्रेडिट रेटिंग और लॉन्ग टर्म इश्यू रेटिंग्स को डाउनग्रेड कर दिया है. ऐसा अगले साल जनवरी और अगस्त 2024 में ड्यू बॉन्ड्स के बेसिस पर किया गया है. S&P का कहना है कि वेदांता की पैरेंट कंपनी की रेटिंग निगेटिव आउटलुक के साथ क्रेडिटवॉच में बनी हुई है. रेटिंग एजेंसी का ये भी कहना है कि इन बॉन्डों पर डिफॉल्ट की आशंका काफी अधिक है, क्योंकि कंपनी के भारी-भरकम कर्ज मेच्योर हो रहे हैं. कहने का मतलब है कि उन्हें चुकाने का समय नजदीक आ गया है. 

क्या होता है डिविडेंड?
डिविडेंड की बात निकली है, तो चलिए इसे विस्तार से समझ लेते हैं. जब कोई कंपनी साल भर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती है तो उसे डिविडेंड कहते हैं. हालांकि कई बार ऐसे भी होता है कि कंपनियां मुनाफे की बजाय सरप्लस कैश से भी शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड बांटती हैं. कंपनियों के लिए डिविडेंड देना जरूरी नहीं होता है, क्योंकि इससे कंपनियों को कुछ हासिल नहीं होता, सिवाय शेयरहोल्डर्स की खुशी और भरोसे के. इसलिए कंपनी चाहे तो वो अपने मुनाफे में से एक भी पैसा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में न दे. अक्सर देखा गया है कि छोटी-छोटी कंपनियां या जिन्होंने अभी-अभी अपना काम शुरू किया है, वो कंपनियां डिविडेंड नहीं देतीं. क्योंकि वो अपने मुनाफे को शेयरहोल्डर्स को देने की बजाए वापस बिजनेस के विस्तार और ग्रोथ में लगा देती हैं. जो कंपनियां डिविडेंड देती हैं वो आमतौर पर पूरी तरह से स्थापित और बड़ी कंपनियां होती हैं, लेकिन हर बड़ी कंपनी डिविडेंड दे ये भी जरूरी नहीं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

1 hour ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

1 hour ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

2 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

4 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

5 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

1 hour ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.