होम / बिजनेस / IPO लाने की तैयारी कर रही Ola को मिली बुरी खबर, इस तरह होगा असर
IPO लाने की तैयारी कर रही Ola को मिली बुरी खबर, इस तरह होगा असर
अमेरिका के वैनगार्ड ग्रुप ने Ola की पेरेंट कंपनी ANI टेक्नोलॉजीज के वैल्यूएशन में करीब 35% की कटौती की है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
कैब एग्रीगेटर Ola को आईपीओ से पहले एक बड़ा झटका लगा है. अमेरिका की इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्म वैनगार्ड ग्रुप (Vanguard Group) ने ANI टेक्नोलॉजीज के वैल्यूएशन में करीब 35% की कटौती की है. ANI टेक्नोलॉजीज Ola की पेरेंट कंपनी है. Ola अपना आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है. ऐसे में ये खबर कंपनी के लिए किसी झटके से कम नहीं है. क्योंकि वैल्यूएशन में कटौती IPO के संभावित निवेशकों के फैसले को प्रभावित कर सकती है.
इतना हुआ वैल्यूएशन
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएस फर्म वैनगार्ड ग्रुप ने Ola के वैल्यूएशन को 7.4 अरब डॉलर से घटाकर 4.8 अरब डॉलर कर दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे न कंपनी की आईपीओ लाने की योजना प्रभावित हो सकती है, बल्कि उसे फंड जुटाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि वैनगार्ड ग्रुप के पास ओला की पेरेंट कंपनी ANI टेक्नोलॉजीज के 166,185 शेयर हैं, जो कि लगभग 0.7 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.
पहले भी हुई कटौती
ग्रुप वैनगार्ड के पास ANI टेक्नोलॉजीज की हिस्सेदारी का मूल्य 33,865,000 डॉलर आंका गया है, जो पिछले साल अगस्त के 51,825,000 डॉलर के आंकलन कम है. यह तीसरी बार है जब इस अमेरिकी कंपनी ने ओला के वैल्यूएशन में कटौती की है. इससे पहले कंपनी ने 2020 की पहली छमाही में ओला में अपनी इन्वेस्टमेंट की वैल्यू में 45% और 2021 में 9.5% की कटौती की थी.
ये कंपनियां भी लिस्ट में
Ola के वैल्यूएशन में ये कटौती ऐसे समय हुई है जब कंपनी स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के लिए अपना IPO लाने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल के मुताबिक, अगले साल की शुरुआत में आईपीओ लाया जा सकता है. वैसे बता दें कि वैल्यूएशन में कटौती का सामना केवल Ola को ही नहीं करना पड़ा है. कई दूसरे भारतीय स्टार्टअप्स भी इससे गुजर चुके हैं. कुछ वक्त पहले अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट कंपनी Invesco ने फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy के वैल्यूएशन में महज 4 महीने में दूसरी बार कटौती की थी. स्विगी के वैल्यूएशन को घटाकर 5.5 अरब डॉलर कर दिया गया है. इसी तरह, एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक ने बायजू के वैल्यूएशन को 50 फीसदी घटा दिया था.
टैग्स