होम / बिजनेस / अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के दफ्तर के पास जोरदार धमाका; ट्रंप ने की पुष्टि

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के दफ्तर के पास जोरदार धमाका; ट्रंप ने की पुष्टि

शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में दो अलग-अलग इलाकों में जोरदार धमाके हुए. शहर के बीचों-बीच धुएं का गुबार देखा गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया है. इजरायल ने इसे ‘प्रिवेंटिव स्ट्राइक’ यानी संभावित खतरे से पहले की कार्रवाई बताया है. इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज के अनुसार यह ऑपरेशन दोनों देशों के रक्षा बलों की संयुक्त योजना का हिस्सा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है और इसे एक ‘बड़ा कॉम्बैट ऑपरेशन’ बताया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी लक्ष्य ईरानी शासन से उत्पन्न खतरों को खत्म करना और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

तेहरान में धमाके और हवाई क्षेत्र बंद

शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में दो अलग-अलग इलाकों में जोरदार धमाके हुए. शहर के बीचों-बीच धुएं का गुबार देखा गया. पहला धमाका सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के दफ्तर के पास हुआ. यह स्पष्ट नहीं है कि 86 साल के खामेनेई उस समय दफ्तर में थे या नहीं.

तेहरान का पूरा हवाई क्षेत्र हमले के बाद बंद कर दिया गया है. जवाबी हमले के डर से इजरायल ने भी अपनी नागरिक उड़ानों के लिए आकाश बंद कर दिया है.

इजरायल में चेतावनी और मोसाद का संदेश

इजरायल में सुबह करीब 8:15 बजे सायरन बजने लगे और नागरिकों को संभावित मिसाइल हमले से सचेत किया गया. प्रशासन ने निर्देश दिए कि लोग सुरक्षित ठिकानों (सेफ रूम) के पास रहें. इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने सीधे ईरानी जनता से संपर्क साधा और फारसी भाषा में संदेश जारी किया कि वे अकेले नहीं हैं और ईरान में बदलाव की दिशा में सहयोग मिलेगा.

ट्रंप का कड़ा रुख और मिसाइल उद्योग पर हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर 8 मिनट का वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमताओं को पूरी तरह समाप्त करना है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान के मिसाइल उद्योग को जमींदोज कर देगा.

ट्रंप ने बताया कि जून में ईरान के परमाणु ठिकानों पर कार्रवाई के बावजूद ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से सक्रिय कर रहा था. अमेरिका ने इस ऑपरेशन के लिए मध्य पूर्व में 2003 के इराक युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा किया, जिसमें सबसे बड़ा विमान वाहक पोत ‘गेराल्ड आर. फोर्ड’ भी शामिल है.

भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क किया

भारत सरकार ने इजरायल में रहने वाले नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षित ठिकानों और रहने की सही जगह की जानकारी रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें. यह हमला ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक बातचीत चल रही थी.

क्षेत्र में संभावित खतरे और भविष्य की दिशा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही किसी समझौते का विरोध कर चुके हैं जो ईरान की मिसाइल शक्ति को नियंत्रित न करता हो. अब इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

1 hour ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

1 hour ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

1 hour ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

4 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

5 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

1 hour ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

1 hour ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

8 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

4 hours ago