होम / बिजनेस / बस 10 दिन... और दिवालिया हो सकता है America, पूरी दुनिया पर दिखेगा असर

बस 10 दिन... और दिवालिया हो सकता है America, पूरी दुनिया पर दिखेगा असर

अमेरिका को जल्द ही संसद से नए लोन की मंजूरी नहीं मिली, तो हालात और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं. वो दिवालिया भी हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा जाने वाला अमेरिका (America) मुश्किल दौर से गुजर रहा है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के पास केवल 10 दिन का समय बचा है. यदि वह नए कर्ज के लिए रिपब्लिकन पार्टी को मनाने में कामयाब नहीं हुए, तो अमेरिका डिफॉल्टर यानी ‘दिवालिया’ हो सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो इसका असर केवल अमेरिका तक ही सीमित नहीं रहेगा. इससे पूरी दुनिया का प्रभावित होना लाजमी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन संसद से नए कर्ज की मंजूरी हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है.

डेट् सीलिंग का अप्रूवल जरूरी
जो बाइडेन ने हाउस स्पीकर कैविन मैक्कार्थी से डेट् सीलिंग को लेकर सोमवार रात लंबी बातचीत की, मगर कोई सहमति नहीं बन पाई. बाइडेन के लिए समय तेजी से गुजरता जा रहा है. अब उनके पास केवल 10 दिन का समय बचा है. इस समयावधि में उन्हें किसी भी सूरत में रिपब्लिकन पार्टी को मनाकर डेट् सीलिंग का अप्रूवल लेना होगा. डेट् सीलिंग का मतलब नए कर्ज के लिए बिल पास कराने से है. यदि ऐसा नहीं हुआ तो सरकार किसी तरह के नए जरूरी भुगतान नहीं कर पाएगी. तकनीकी तौर पर इसे दिवालिया होना या डिफॉल्टर कहा जा सकता है.

आखिर ऐसा कैसे हो गया 
अमेरिका के इस हाल को देखकर यह सवाल लाजमी है कि आखिर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश ऐसी स्थिति में कैसे पहुंच गया? दरअसल, यह सीधे तौर पर कमाई और खर्चों से जुड़ा है. अमेरिका के खर्चे उसकी कमाई से ज्यादा हैं. जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए अमेरिका कर्ज का बोझ बढ़ाता जा रहा है. एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका की कुल आमदनी 334 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है और खर्चे 564 लाख करोड़ रुपए हैं. इस तरह उसका कुल घाटा 229 लाख करोड़ से ज्यादा का है. अमेरिकी सरकार मेडिकेयर, कॉमर्स और हाउसिंग क्रेडिट, शिक्षा, कृषि और एनर्जी आदि पर काफी खर्चा करती है. सबसे ज्यादा खर्चा इनकम सिक्योरिटी, सैलरी और पेंशन पर किया जाता है.

गोल्डमैन सैश की चेतावनी
वहीं, इंवेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश का कहना है कि यदि अमेरिका अपने कर्ज संकट को खत्म नहीं करता, तो आने वाले तीन हफ्तों में कैश खत्म हो जाएगा. 8 या 9 जून तक ट्रेजरी डिपार्टमेंट के पास कैश गिरकर 30 बिलियन डॉलर रह जाएगा, जो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए ये बहुत कम है. गोल्डमैन सैश के अर्थशास्त्री एलेक फिलिप्स और टिम क्रुपा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मौजूदा हालात अमेरिका के लिए चिंता का विषय हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के डिफॉल्ट होने का सीधा मतलब है कि मंदी आ जाएगी और इसका असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर देखने को मिलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

4 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago