होम / बिजनेस / अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर अमेरिका-भारत की सहमति, टैरिफ कटौती और सप्लाई चेन मजबूती पर जोर

अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर अमेरिका-भारत की सहमति, टैरिफ कटौती और सप्लाई चेन मजबूती पर जोर

इस व्यापक समझौते के लिए बातचीत की शुरुआत 13 फरवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. अंतरिम समझौते को संतुलित व्यापार, ठोस नतीजों और मजबूत सप्लाई चेन पर साझा फोकस का प्रतीक बताया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारत और अमेरिका ने पारस्परिक और संतुलित व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Deal) के ढांचे पर सहमति जता दी है. यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement-BTA) की दिशा में एक बड़ा और अहम पड़ाव माना जा रहा है.

पूर्ण द्विपक्षीय व्यापार समझौते की ओर बड़ा कदम

इस ढांचे के तहत दोनों देशों ने अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. इस व्यापक समझौते के लिए बातचीत की शुरुआत 13 फरवरी 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. अंतरिम समझौते को संतुलित व्यापार, ठोस नतीजों और मजबूत सप्लाई चेन पर साझा फोकस का प्रतीक बताया गया है.

अमेरिकी उत्पादों पर भारत देगा टैरिफ में राहत

प्रस्तावित शर्तों के अनुसार, भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और खाद्य-कृषि वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला पर टैरिफ खत्म या कम करेगा. इनमें शामिल हैं—

1. पशु आहार के लिए ज्वार (Sorghum)
2. ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स
3. ट्री नट्स और फल
4. सोयाबीन तेल
5. वाइन और स्पिरिट्स

इससे अमेरिकी निर्यातकों को भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी.

भारतीय उत्पादों पर अमेरिका की शर्तें

इसके बदले अमेरिका मौजूदा कार्यकारी आदेशों के तहत भारतीय मूल के उत्पादों पर 18 प्रतिशत की पारस्परिक टैरिफ दर लागू करेगा. यह दर कपड़ा और परिधान, चमड़ा और फुटवियर, प्लास्टिक और रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और कुछ मशीनरी क्षेत्रों पर लागू होगी.हालांकि, अंतरिम समझौता सफलतापूर्वक लागू होने की स्थिति में अमेरिका भारत के कई प्रमुख निर्यात उत्पादों जैसे जेनेरिक दवाएं, रत्न और हीरे और विमान के पुर्जे पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ हटाने पर सहमत हुआ है.

विमान और धातुओं से जुड़े टैरिफ भी हटेंगे

अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एल्यूमीनियम, स्टील और कॉपर संबंधी प्रावधानों के तहत भारतीय विमानों और विमान पुर्जों पर लगाए गए टैरिफ भी हटाएगा. वहीं, भारत को ऑटोमोबाइल पार्ट्स के लिए विशेष टैरिफ-रेट कोटा मिलेगा, साथ ही जेनेरिक दवाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत अमेरिकी सेक्शन-232 जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी.

मार्केट एक्सेस और नॉन-टैरिफ बाधाओं पर सहमति

दोनों देशों ने आपसी हित वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता आधारित बाजार पहुंच, मजबूत रूल्स ऑफ ओरिजिन और लंबे समय से चली आ रही नॉन-टैरिफ बाधाओं को दूर करने पर सहमति जताई है. भारत ने अमेरिकी मेडिकल डिवाइसेज, आईसीटी उत्पादों और खाद्य-कृषि वस्तुओं से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने का भी आश्वासन दिया है. इसके साथ ही, समझौते के लागू होने के छह महीने के भीतर अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने की समीक्षा की जाएगी.

डिजिटल ट्रेड और सप्लाई चेन पर सहयोग

ढांचे में मानक निर्धारण, अनुरूपता मूल्यांकन, डिजिटल व्यापार नियमों और आर्थिक सुरक्षा पर सहयोग का भी प्रावधान है. इसका मुख्य उद्देश्य सप्लाई चेन की मजबूती और नवाचार को बढ़ावा देना है.

अमेरिका से 500 अरब डॉलर की खरीद का संकेत

व्यापक आर्थिक सहयोग के तहत भारत ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, कीमती धातुएं, तकनीकी उत्पाद और कोकिंग कोल खरीदने का इरादा जताया है. दोनों देश डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाले GPU जैसे उन्नत तकनीकी उत्पादों के व्यापार को भी तेजी से बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.

जल्द लागू होगा अंतरिम समझौता

दोनों सरकारों ने कहा है कि वे इस ढांचे को जल्द लागू करने और अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम करेंगी, ताकि तय रोडमैप के अनुरूप एक व्यापक, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौता किया जा सके.
 


टैग्स US–India trade
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

12 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

16 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

13 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

12 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

19 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

16 hours ago