✕

होम / बिजनेस / Urban Company ने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर किए जमा, ₹1900 करोड़ जुटाने का रहेगा लक्ष्य

Urban Company ने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर किए जमा, ₹1900 करोड़ जुटाने का रहेगा लक्ष्य

घरेलू सेवाएं देने वाली अर्बन कंपनी ने 1900 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए DRHP दाखिल किया है. इसमें 429 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1471 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

घर बैठे लगभग हर तरह की सर्विस देने वाली कंपनी Urban Company ने सोमवार, 29 अप्रैल को अपने 1,900 करोड़ के आईपीओ के लिए DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल किया है. इसके तहत 429 करोड़ का नया इश्यू और 1,471 करोड़ का सेकेंडरी शेयर सेल यानी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए, क्योंकि कंपनी के इंवेस्टर्स जैसे Accel, Elevation Capital, टाइगर ग्लोबल और Vy Capital अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

429 करोड़ रुपये के नए शेयर किए जाएंगे जारी

आईपीओ (Upcoming IPO) में फ्रेश इश्यू के तहत 429 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत शेयरहोल्डर्स द्वारा 1,471 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाएंगे. OFS में Accel, Elevation Capital, Tiger Global, Vy Capital, और Bessemer जैसे मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचेंगे. वहीं, कंपनी नए शेयरों से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल भविष्य की योजनाओं के लिए करेगी.

कहा होगा फंड का इस्तेमाल?

कंपनी का टारगेट फ्रेश इश्यू से 429 करोड़ रुपये जुटाने का है. इसमें से 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नई तकनीक और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में किया जाएगा. बाकी फंड का इस्तेमाल ऑफिस के लीज और मार्केटिंग गतिविधियों के लिए होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को आकर्षित किया जा सके और ऑपरेशंस का विस्तार किया जा सके.

फाउंडर नहीं बेच रहे शेयर

कंपनी के फाउंडर अपने शेयर नहीं बेच रहे, जबकि निवेशक आंशिक रूप से बाहर हो रहे हैं. कंपनी के संस्थापक अभिराज सिंह भाल, वरुण खैतान, और राघव चंद्रा (जिनके पास कुल 21% हिस्सेदारी है), अपने शेयर नहीं बेचेंगे. हालांकि, बड़े निवेशकों में जो हिस्सेदारी कम कर रहे हैं, उनमें ये शामिल हैं:

• Accel द्वारा 433 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री
• Elevation Capital द्वारा 346 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री
• Tiger Global द्वारा 303 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री
• Vy Capital द्वारा 216 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री
• Bessemer द्वारा 173 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री

शुरुआती निवेशकों को बड़ा फायदा

Urban Company ने अपने शुरुआती निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. उदाहरण के लिए Titan Capital ने शुरुआती दिनों में सिर्फ 57 लाख रुपये का निवेश किया था, उसे 200 गुना रिटर्न मिला है. हाल ही में, धरान कैपिटल नाम की एक कंपनी ने शुरुआती निवेशकों और कर्मचारियों से 1.8 अरब डॉलर के वैल्युएशन पर 5 करोड़ डॉलर के शेयर खरीदे हैं. इसका मतलब है कि जिन्होंने पहले अर्बन कंपनी में थोड़ा भी पैसा लगाया था, उन्हें अब बहुत बड़ा फायदा हो रहा है.

कंपनी की फाइनेंशियल हालात

FY25 के पहले नौ महीनों में अर्बन कंपनी ने 846 करोड़ का ऑपरेटिंग रेवेन्यू कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 41% ज्यादा था. इस दौरान कंपनी ने 242 करोड़ का नेट प्रॉफिट भी दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी समय उसे 58 करोड़ का घाटा हुआ था. डॉमेस्टिक सर्विसेस के अलावा, कंपनी ने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेगमेंट में भी एंट्री की है. उन्होंने अपने खुद के वॉटर प्यूरिफायर और स्मार्ट लॉक लॉन्च किए हैं. मार्च में उन्होंने एक नई सर्विस शुरू की, जिससे यूजर्स 15 मिनट में हाउस हेल्प बुक कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

4 hours ago


बड़ी खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

20 hours ago