✕

होम / बिजनेस / अनंत की शादी पर अंतहीन चर्चा, अब संसद में हंगामा, क्या प्रियंका गांधी हुई थीं शरीक?

अनंत की शादी पर अंतहीन चर्चा, अब संसद में हंगामा, क्या प्रियंका गांधी हुई थीं शरीक?

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रियंका गांधी को लेकर झूठा दावा किया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश और नीता अंबानी के लाड़ले अनंत शादी करके विदेश में जश्न मना रहे हैं, लेकिन भारत में उनके विवाह की चर्चा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब इस मुद्दे पर संसद में भी जमकर बवाल मचा है. दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दावा किया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुईं थीं, जिस पर कांग्रेस भड़क गई. कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सांसद में लोकसभा में खड़े होकर झूठ बोल रहे हैं.  

झूठ के लिए मांगें माफी
कांग्रेस का कहना है कि सदन में झूठा दावा करने के लिए BJP सांसद दुबे को माफी मांगनी चाहिए. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रियंका गांधी को लेकर यह दावा किया. इसके बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सदन में यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सदन में झूठ बोलते हैं और उन्हें ऐसा करने की अनुमति भी मिल जाती है. वेणुगोपाल ने आगे कहा कि अंबानी परिवार के वैवाहिक समारोह में कांग्रेस महासचिव शामिल नहीं हुई थीं. 

सुले ने भी जमकर सुनाया
इसी तरह, वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सुप्रिया सुले ने भी निशिकांत दुबे को इस मुद्दे पर घेरा. उन्होंने कहा कि एक महिला जो इस सदन की सदस्य नहीं हैं, उनके बारे में किसी को यहां बात नहीं करनी चाहिए. सुले ने यह भी कहा कि यदि कोई शादी में शामिल हुआ तो इसमें कोई चोरी नहीं है. जिस शादी में प्रधानमंत्री जा सकते हैं, उसमें किसी के जाने में क्या दिक्कत है? झूठा विमर्श नहीं गढ़ें. भाजपा के साथ यही समस्या है कि वे झूठा विमर्श गढ़ते हैं और लोगों की छवि खराब करते हैं.

देश में ही नहीं थीं प्रियंका
उधर, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया के माध्यम से BJP सांसद को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे को झूठ बोलने की लत है. आज उन्होंने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अंबानी परिवार के विवाह समारोह में शामिल हुई थीं, लेकिन ये सरासर झूठ है. निशिकांत दुबे जी, झूठ बोलने की ये बुरी आदत छोड़ दीजिए और कान पकड़कर माफी मांग लीजिये. सीनियर कांग्रेस लीडर राजीव शुक्ला ने भी दुबे के दावे को गलत बताते हुए कहा कि प्रियंका गांधी शादी में शामिल नहीं हुई थीं. उस समय वह विदेश में थीं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

8 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

8 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 hours ago