✕

होम / बिजनेस / UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनवरी से नवंबर के बीच 15,547 करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनवरी से नवंबर के बीच 15,547 करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन

जनवरी 2024 से लेकर नवंबर 2024 तक लोगों ने UPI के जरिए 15,547 करोड़ ट्रांजैक्शन किए, जिसका टोटल अमाउंट 223 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वित्त मंत्रालय द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने इस साल जनवरी से नवंबर तक 223 लाख करोड़ रुपये के 15,547 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन हासिल किए हैं. वित्त मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट के जरिए डिजिटल पेमेंट की क्रांति को लेकर यूपीआई से जुड़ा डेटा शेयर किया.

अक्टूबर 2024 में बड़ी सफलता

अक्टूबर 2024 में UPI ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन नया कीर्तिमान बनाया. इस महीने में 16.58 अरब ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल राशि 23.50 लाख करोड़ रुपये थी. यह डेटा ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल और भारत में डिजिटल पेमेंट्स की ताकत को दिखाता है.

नवंबर में 21.55 लाख करोड़ का हुआ लेन-देन

वहीं, नवंबर 2024 में भी यूपीआई ट्रांजैक्शन (UPI Transaction) में शानदार वृद्धि देखी गई. नवंबर में पिछले साल के मुकाबले 38 प्रतिशत अधिक ट्रांजैक्शन हुए. कुल मिलाकर, नवंबर 2024 में 15.48 अरब ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल राशि 21.55 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत ज्यादा थी.

रुपे क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन का बढ़ा चलन

बता दें कि इससे पहले सरकार ने बताया था कि 2024 के पहले सात महीनों में यूपीआई के जरिए रुपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) से होने वाले ट्रांजैक्शन की संख्या पिछले साल के मुकाबले डबल हो गई है. अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक 750 मिलियन से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल राशि 63,825.8 करोड़ रुपये रही.

UPI का विस्तार और सरकार की पहल

मामूल हो कि सरकार ने सितंबर 2022 में रुपे क्रेडिट कार्ड के लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन की सुविधा शुरू की थी, जो अब बहुत पॉपुलर हो चुकी है. इससे अब लोग अपने क्रेडिट कार्ड से भी आसानी से यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते हैं, जिससे डिजिटल पेमेंट्स और भी आसान हो गए हैं. आने वाले समय में UPI का इस्तेमाल और भी बढ़ेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago