होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: 'यूपी की वाइन इंडस्ट्री में निवेश करने वालों के आएंगे अच्छे दिन'

#UPGISWithBW: 'यूपी की वाइन इंडस्ट्री में निवेश करने वालों के आएंगे अच्छे दिन'

पीयूष गोयल ने कहा कि यूपी वाइन इंडस्ट्री में एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है. यहां 28 फलों से अलग-अलग टेस्ट की वाइन बन रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2023 में 'आबकारी और चीनी उद्योग में उत्तर प्रदेश के अवसर' विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूपी में निवेश की संभावनाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में काफी बदलाव हुए हैं. यहां विकास की लहर तेज गति से आगे बढ़ रही है और इस इन्वेस्टर्स समिट में इसका अनुभव हो रहा है. 

इस तरह भरा यूपी का खजाना
यूपी सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि अब यूपी को कोई नहीं रोक सकता. विकास और यूपी के बीच में कोई बाधा नहीं बन सकता. उन्होंने कहा कि 2017 में जब हम चुनाव के लिए पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार कर रहे थे, तो समस्या ये थी कि जनता की हर जरूरत को उसमें जगह कैसे दें. लोग उस समय पूरी तरह त्रस्त थे और बदलाव चाहते थे. हमने एक अनुमान लगाया कि लोगों की सभी परेशानियों को दूर करने के लिए हमें जितने बजट की जरूरत होगी, उतना यूपी के खाजने में नहीं है और संसाधनों का भी अभाव है. उस मौके पर अमित शाह ने कहा था कि यूपी से केवल भू-माफिया, रेत माफिया और शराब माफिया को खत्म करना है, निवेश से खजाना भी भर जाएगा और संसाधन भी आ जाएंगे. आज योगी सरकार ने वही कर दिखाया है.

इसलिए बढ़ रहा निवेश
उन्होंने कहा कि जिस तरह से आबकारी विभाग के राजस्व में बढ़ोत्तरी हो रही है, वो दर्शाता है कि सरकार शराब माफिया पर लगाम लगाने में सफल रही है. सरकार की कुशल नीतियों से निवेशक आकर्षित हो रहे हैं और यूपी में बढ़ चढ़कर निवेश कर रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश निवेशकों का पसंदीदा प्रदेश बन गया है. इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में यूपी ने बड़ी छलांग लगाई है. यह पूरे देश में आज दूसरे स्थान पर है. इसके साथ ही स्टार्टअप इंडिया मूवमेंट में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

FTA से मिलेगा लाभ
पीयूष गोयल ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया मूवमेंट रैंकिंग में 2018 में यूपी का स्टेटस एस्पायरिंग लीडर का था, 2020 तक यह इमर्जिंग ईकोसिस्टम के रूप में सामने आया और 2021 में यूपी इस रैंकिंग का लीडर बन गया. बीते कुछ सालों में देश में 90 हजार से ज्यादा स्टार्टअप आए हैं, उसमें 8 हजार से ज्यादा यूपी में है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आने वाले समय यूपी में इन्वेस्ट करने वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ नए FTA यानी फ्री ट्रेड अग्रीमेंट साइन करने वाली है, इससे यूपी के लिए नए रास्ते खुलेंगे.

वाइन इंडस्ट्री नई उम्मीद
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गोयल ने कहा कि यूपी वाइन इंडस्ट्री में एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है. यहां 28 फलों से अलग-अलग टेस्ट की वाइन बन रही है. प्रदेश ने कुल 32 कच्ची सामग्री की पहचान की है, जिससे वाइन तैयार की जा रही है. जबकि पहले हम केवल अंगूर से वाइन ही बात ही सुनते थे. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के लोग इस तरह के नए प्रयोगों का आनंद उठाने के लिए आतुर हैं. यूपी को आने वाले दिनों में इसका काफी फायदा मिल सकता है. पीयूष गोयल ने उद्योगपतियों से निवेश की अपील करते हुए कहा कि यूपी की वाइन इंडस्ट्री में इन्वेस्ट करने वालों का भविष्य उज्जवल है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

युद्ध के बीच भारत की तेल सप्लाई नहीं हुई बाधित, रूस पर बढ़ी निर्भरता; 31 देशों से खरीदा कच्चा तेल

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के प्रमुख तेल सप्लायर्स की सूची में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अमेरिका और नाइजीरिया टॉप 5 सप्लायर्स से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह वेनेजुएला और ब्राजील ने ली है.

1 hour ago

सरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले FPI को बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा निवेशक समूह का ब्योरा

सेबी का यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 5 जून, 2026 के परिपत्र के बाद आया है. आरबीआई ने सामान्य रास्ते से सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले एफपीआई के लिए तय कन्संट्रेशन लिमिट की शर्त हटा दी थी.

1 hour ago

शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक टूटा; आज इन बड़े शेयरों पर रहेगी नजर

सोमवार को सेंसेक्स 382.62 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 76,132.81 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 118 अंक यानी 0.50 फीसदी टूटकर 23,779.15 पर आ गया.

1 hour ago

तीनों सेनाओं की बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी; 98% सामान देश में बनेगा

रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने थल सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए हेलीकॉप्टर, रडार, जैमर, वाहन और अन्य सैन्य उपकरणों की खरीद को दी आवश्यकता की स्वीकृति

15 hours ago

कमोडिटी सट्टे का उदय

MCX अब भारत का सबसे तेजी से बढ़ता जुआघर है और सेबी इसे जल्द ही को-लोकेशन की सुविधा देने जा रहा है. लाखों रिटेल ट्रेडर्स को ऐसे बाजार में धकेला जा रहा है, जिस पर विकल्पों का दबदबा है, जहां टैक्स इक्विटी के मुकाबले बहुत कम है और नियामक ने एक बार भी यह प्रकाशित नहीं किया है कि वे कितना नुकसान उठा रहे हैं. जेन स्ट्रीट जैसी शार्क पहले ही दरवाजे पर खड़ी हैं.

16 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक टूटा; आज इन बड़े शेयरों पर रहेगी नजर

सोमवार को सेंसेक्स 382.62 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 76,132.81 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 118 अंक यानी 0.50 फीसदी टूटकर 23,779.15 पर आ गया.

1 hour ago

युद्ध के बीच भारत की तेल सप्लाई नहीं हुई बाधित, रूस पर बढ़ी निर्भरता; 31 देशों से खरीदा कच्चा तेल

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के प्रमुख तेल सप्लायर्स की सूची में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अमेरिका और नाइजीरिया टॉप 5 सप्लायर्स से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह वेनेजुएला और ब्राजील ने ली है.

1 hour ago

सरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले FPI को बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा निवेशक समूह का ब्योरा

सेबी का यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 5 जून, 2026 के परिपत्र के बाद आया है. आरबीआई ने सामान्य रास्ते से सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले एफपीआई के लिए तय कन्संट्रेशन लिमिट की शर्त हटा दी थी.

1 hour ago

तीनों सेनाओं की बढ़ेगी ताकत, ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी; 98% सामान देश में बनेगा

रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने थल सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए हेलीकॉप्टर, रडार, जैमर, वाहन और अन्य सैन्य उपकरणों की खरीद को दी आवश्यकता की स्वीकृति

15 hours ago

टी. वी. नरेंद्रन: टाटा समूह के अनुभवी अंदरूनी व्यक्ति, जो इसे अगले अध्याय में ले जा सकते हैं

जैसे-जैसे टाटा संस निरंतरता, वित्तीय प्रबंधन और संचालन के अनुभव को महत्व दे रहा है, टाटा स्टील प्रमुख के समूह के भीतर चार दशकों के अनुभव से उन्हें एक अलग बढ़त मिल सकती है.

17 hours ago